कैथल, 8 जुलाई: सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला द्वारा प्रदेश के अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल व कुरुक्षेत्र जिलों एवं केंद्र शासित प्रदेश चण्डीगढ के युवाओं हेतू यमुनानगर स्थित तेजली खेल परिसर में आगामी 20 अगस्त से 30 अगस्त 2019 तक भारतीय सेना में भर्ती आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में सोल्जर जीडी और सोल्जर कलर्क / स्टोर कीपर व तकनीकी वर्ग पदों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया जाना अनिवार्य है, जो 4 अगस्त 2019 तक खुला रहेगा।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि इस भर्ती हेतू इच्छुक उम्मीदवार 222.द्भशद्बठ्ठद्बठ्ठस्रद्बड्डठ्ठड्डह्म्द्व4.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मापदंड की जानकारी भी सेना की भर्ती साईट से ले सकते हैं। उम्मीदवार अपनी आईडी से 5 अगस्त 19 अगस्त 2019 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। केवल ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती रैली में हिस्सा ले सकेंगे। इस भर्ती रैली के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला कैंट के दूरभाष 0171-2600269 अथवा मुख्यालय क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय अम्बाला कैंट के दूरभाष 0171-2600216 अथवा सभी कार्य दिवसों में कार्यालय समय में जानकारी हासिल की जा सकती है।
Post Now India Post Now India