कुरुक्षेत्र 21 मई औधौगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी के साथ रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया. आज प्रात: प्रार्थना के समय अपराध दृश्य दल के विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन अति दुर्लभ है. आज के समय में माता पिता के पास एक या दो संतान होती हैं और यदि उनमे से ही किसी प्रिय का सड़क दुर्घटना में नुक्सान हो जाता है तो यह परिवार के लिए बहुत बड़ा सदमा होता है. आये दिन सड़क हादसों में निर्दोष मारे जाते हैं. इन सबसे बचने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी के साथ पालना की बहुत अधिक आवश्यकता है. उन्होंने नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि मोटर मोटर साइकिल वाहन चालकों द्वारा पटाखे की आवाज़ निकालना दंडनीय होने के साथ साथ हृदय रोगियों के लिए बहुत खतरनाक है क्योंकि इसकी आवाज़ से गोली की आवाज़ का आभास होता है और ऐसे में कमजोर दिल वाले व्यक्तियों को क्षति पहुँच सकती है. रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर अशोक ने कहा कि गर्मियों में रक्त की मांग बढ़ जाती है और इस समय सरकारी रक्त कोष में रक्त की बहुत कमी है. उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती और 18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है. उन्होंने बताया कि 30 मई को औधौगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा |
Post Now India Post Now India