Breaking News
Home / Events / योग का हमारा जीवन में बहुत महत्व है: एसडीएम

योग का हमारा जीवन में बहुत महत्व है: एसडीएम

पिहोवा 15 जून: एसडीएम ने कहा कि योग का हमारा जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने बताया कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस मनाने के लिए शनिवार को पिहोवा की अनाजमंडी में एसडीएम निर्मल नागर की अगुवाई में पतजंलि योग समिति के प्रशिक्षक बलविंद्र सिंह ने प्रात: 6 बजे से 7.30 बजे तक विभिन्न योग क्रियाएं एवं प्राणायाम के बारे में जानकारी देते हुए योग करवाया।

एसडीएम ने बताया कि शनिवार को शिविर में मकरासन, भुजंगासन, बटरफ्लाई, गरीबाचालन, कटीचालन, घुटनाचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन आदि खड़े होकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास करवाया। इसके अतिरिक्त बैठकर किए जाने वाले आसन, पेट व पीठ के बल किए जाने वाले आसन का अभ्यास भी करवाया गया। ये सभी योगासन मनुष्य की दिनचर्या के लिए अति आवश्यक हैं तथा नियमित योग करने से असाध्य रोग भी ठीक होते हैं।

पतंजलि जिला युवा प्रभारी बलविंद्र सिंह ने प्राणायाम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कपालभाती नियमित करने से ब्लाकेज की समस्या से छुटकारा मिलता है और असाध्य रोगों से भी निजात मिल जाती है। उन्होंने बताया कि अनुलोम-विलोम प्राणायाम जिसे नाड़ी शोधन भी कहा जाता है, को नियमित रूप से करने से न केवल उच्च रक्तचाप पर काबू पाया जा सकता है, बल्कि श्वास के माध्यम से आक्सीजन जाने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ फेफड़े मजबूत होते हैं।

इस अवसर पर इस अवसर पर पतंजलि मीडिया जिला प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पिहोवा के स्थानीय हुडा पार्क में प्रत्येक प्रात: को 5 बजे से 6 बजे तक हर रोज योग करवाया जाता है। उन्होंने पिहोवा वासियों से आहवान किया कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए प्रत्येक प्रात: हुडा पार्क पहुंचकर योग करें। इस मौके पर तहसीलदार नवनीत, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र गर्ग, मार्केट कमेटी के सचिव सतबीर, नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिला, बीडीपीओ राजेश शर्मा,सेक्ट्ररी नगरपालिका इस्माईलाबाद निशा शर्मा, डा.प्रवीण गिल, तेजा सिंह मंडी सुपरवाईजर, पटवारी सतपाल, सुभाष, ईश्वर, संदीप बठला,संदीप, मनप्रीत, सुनील जिंदल,जसबीर सिंह, ईशा, आंचल, सरोज,बलविन्द्र कौर, दविन्द्र कौर, जसप्रीत कौर सहित कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *