Breaking News
Home / Events / योग से हर बीमारी का इलाज संभव, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है: शशि धवन

योग से हर बीमारी का इलाज संभव, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है: शशि धवन

शाहबाद मारकंडा 13 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ किया गया है । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शशि धवन ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि एसडीएम संयम गर्ग के मार्गदर्शन में तथा पतंजलि योग समिति,शिक्षा व आयुर्वेद विभाग के सहयोग से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि योग से हर बीमारी का इलाज संभव है तथा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। हर व्यक्ति को अपने दिन की शुरुआत योग से करनी चाहिए।
योग प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन पतंजलि जिला युवा सह प्रभारी बिक्रम सिंह ने सैकड़ों उपस्थित लोगों को बहुत ही महत्वपूर्ण योगासन व प्राणायाम करवाया तथा इनके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कपालभाति, अनलोम विलोम तथा शीतली प्राणायाम व हल, ताड़, पद हस्त, उत्तानपाद, सेतु बंद, तथा वृक्षासन करवाएं। उन्होंने बताया सुबह-सुबह प्राणायाम और योग आसनों को करने से मन को शांति मिलती है। तथा हर कार्य में मन लगता है। सभी बीमारियों से यह योग क्रिया बचाती है और बीमारियों को ठीक करने में वरदान सिद्ध हो रही है। कार्यक्रम में सीएचसी से एच. एम. ओ डॉक्टर आशमी ने सभी से अनुरोध किया है की 15 जून तक तीन दिवसीय लगने वाले इस योग शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर लाभ उठाएं।उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे से सुबह 7:30 तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 20 जून को योगा पायलट रिहर्सल करवाई जाएगी तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रिंसिपल राजबीर सिंह, फार्मासिस्ट अरुण कुमार, पतंजलि से महेश गुप्ता, डीपी कंवर पाल शर्मा, मुख्याध्यापक हरजिंदर सिंह नगला, मुख्याध्यापक राजेश बवेजा कलसाना ,प्रताप सिंह राणा, लेक्चरर अवशीष शर्मा नलवी,अध्यापक गंगा धर शर्मा मुगल माजरा, सरपंच लालचंद चम्मू कला, सरपंच जंगबीर सिंह मोहनपुर, जगतेश्वर पाल जुगा जैनपुर, रामकरण सैनी यारा, सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी व पटवारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *