कुरुक्षेत्र 12 मार्च उपायुक्त डा. एसएस फुलिया की अध्यक्षता में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 की उप-धारा (1) के तहत एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन 14 फरवरी 2019 को किया गया है, जिसके तहत डीएसडब्लयूओ सुरजीत कौर, एडीए डीसी कार्यालय सुमित कुमार, एएसआर एसडीएम कार्यालय थानेसर तारा रजिया, एएसआर एसडीएम कार्यालय शाहबाद दीपिका वाही, स्टैनो एसडीएम कार्यालय पिहोवा ज्योती रानी की सदस्यों के रुप में शामिल किया गया है। यह कमेटी कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीडऩ की घटनाओं पर नजर रखेंगी तथा इस सम्बन्ध में जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाएगी।
Post Now India Post Now India