Breaking News
Home / Social / यौन शौषण को रोकने के लिए सबकों मिलकर करने होंगे सांझे प्रयास: काम्बोज

यौन शौषण को रोकने के लिए सबकों मिलकर करने होंगे सांझे प्रयास: काम्बोज

कुरुक्षेत्र 18 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि सभी राजकीय और निजि संस्थानों के कार्य स्थलों पर यौन शौषण को रोकने के लिए सभी को मिलकर सांझे प्रयास करने होंगे, इसके लिए सभी राजकीय और निजि संस्थाओं में कार्यरत लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है और संस्थाओं की शिकायतों का निपटारा भी किया जाना जरूरी है। इसके लिए सभी संस्थाओं में जहां 10 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत है, वहां पर आन्तरिक शिकायत कमेटी का भी गठन किया जाना बहुत जरूरी है।

सीजेएम डा. कविता काम्बोज शनिवार को स्थानीय एडीआर सैंटर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से ग्रास रूट लेवल के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यौन शौषण विषय पर आयोजित विशेष कानूनी शिविर में बोल रही थी। इससे पहले सीजेएम डा.कविता काम्बोज, डीएसपी तान्या सिंह, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इन्सिटियूट आफ लॉ अमित कुमार ने माई डिगनिटी माई राईट नाम के विशेष अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत कार्य स्थलों पर यौन शौषण को रोकने का प्रयास किया जाएगा और लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। सीजेएम ने कहा कि प्रत्येक संस्था में आन्तरिक शिकायत कमेटी का गठन किया जाना जरूरी है ताकि यौन शौषण से सम्बन्धित सभी शिकायतें और मामलों का निपटारा संस्थान स्तर पर संभव हो सके।
सहायक प्रोफेसर अमित कुमार ने भी कार्य स्थलों पर यौन शौषण विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला और संस्थान पर स्तर पर आन्तरिक स्तर पर गठित कमेटी की महत्ता को बताया। इस कार्यक्रम में डीएसपी तान्या सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शिक्षा विभाग, जिला कोर्ट, बीएसएनएल, जिला समाज कल्याण विभाग, आंगनवाडी वर्कर और पंचायत विभाग के सदस्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *