कुरुक्षेत्र. नववर्ष के आगमन पर डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा दवारा लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में 206वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया. भारतीय संचार निगम लिमिटेड अम्बाला के कार्यकारी अभियंता सतपाल कल्याण और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उपमंडल अधिकारी बिजेंद्र सिंह दहिया मुख्यातिथि पधारे जबकि मानव मित्र मंडल के सचिव और रोटी बैंक के उपप्रधान डॉ. भारतेन्दु हरीश ने शिविर की अध्यक्षता की. एलीमेंट्री स्कूल हेडमास्टर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर मलिक अति विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे. शिविर के संचालन में केयूके लेखा अधिकारी सत्यनारयण वर्मा, जीतेन्द्र मास्टर, सौरव धीमान, अनिल सैनी, प्रियंका वर्मा, दिव्या वर्मा और अक्षय वर्मा ने सहयोग किया. शिविर के मध्य में समाजसेवी रामेश्वर सैनी को राष्ट्र सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. डॉ. वर्मा ने सभी अतिथियों का अभिनन्दन किया और डॉ. कृष्ण कुमार को उनके जन्मदिन पर भगवान् गणेश जी का चित्र भेंट किया. डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे 1989 से रक्तदान की सेवा में लगे हैं और उनका प्रयास है कि ब्लड बैंक में रक्त इतना होना चाहिए कि जरूरतमंद को इधर उधर न भटकना पड़े. नववर्ष के योद्धा जिन्होंने किया रक्तदान- सतपाल कल्याण, रोहित, देवीलाल बारना, गुलशन, प्रवेश, डॉ. कृष्ण कुमार ने अपने जन्मदिन पर अपने पुत्रों मनदीप व् विनोद भुक्कल सहित, आशीष, राकेश कुमार, रितेश धीमान, रमेश कुमार, लवकुश, रविकांत सैनी, संदीप कुमार, सुमित, भीमसेन, सोहनलाल, हरविंद्र सिंह, विशाल, अमित, राममेहर, शुभराम, विनोद कुमार, ज्योती, जय कुमार, विजय, अमर, बिजेंद्र सिंह दहिया सहित 28 लोगों ने रक्तदान किया.
Post Now India Post Now India