कुरूक्षेत्र 1 जनवरी 2019। जिला पुलिस कुरूक्षेत्र ने नये साल का तौहफा देते हुए 3 उप निरीक्षकों को निरीक्षक, 2 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक और एक सिपाही को पदौन्नित करके मुख्य सिपाही बनाया। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जिला कुरूक्षेत्र मे कार्यरत 3 उप निरीक्षकों को निरीक्षक, 2 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक और एक सिपाही को पदौन्नित करके मुख्य सिपाही बनाया।
यह जानकारी देते हुए श्री सिहं ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार ईन्चार्ज सुरक्षा शाखा कार्यालय पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र तरसेम सिंह, ईन्चार्ज शिकायत शाखा कार्यालय पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र रवि कांत व ईन्चार्ज साईबर सैल कार्यालय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार निरीक्षक पद पर पदौन्नित किये गये और 30 साल की सर्विस पूरी होने पर 2 सहायक उप निरीक्षकों वेद प्रकाश और रिषी पाल को बनाया उप निरीक्षक और शिकायत शाखा कार्यालय पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र में कार्यरत प्रवीण कुमार को सिपाही से मुख्य सिपाही पदौन्नित किया। पदोन्नित करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र श्री सुरेन्द्र पाल सिहं ने अपने अधीन कार्यरत पदौन्नित हुए अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी पदौन्निती तथा नये साल की बधाई देते हुए कहा कि भष्यिम में भी अपनी डियुटी को पूरी ईमानदारी व लगन के साथ करे। इस मौके पर निरीक्षक मलकीत सिहं, पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल, मनजीत पांचाल, एएसआई सुदीप कुमार, एसआई धर्मबीर सिहं, एसआई मुकेश कुमार, मुख्य सिपाही अनिल कुमार, सुरक्षा शाखा से सिपाही भीम सिंह और सेना लिपिक नगेन्द्र कुमार मौजूद थे।
Post Now India Post Now India