Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री की पारदर्शी योजना से प्रदेश बना भ्रष्टाचार मुक्त, युवाओं को बिना रिश्वत के मिल रही हैं सरकारी नौकरी: तेजेन्द्र सिंह तेजी

मुख्यमंत्री की पारदर्शी योजना से प्रदेश बना भ्रष्टाचार मुक्त, युवाओं को बिना रिश्वत के मिल रही हैं सरकारी नौकरी: तेजेन्द्र सिंह तेजी

करनाल 1 जनवरी,  जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य तेजेन्द्र सिंह तेजी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा नौकरी में भ्रष्टाचार को लगाम लगाई है, जिससे गरीब परिवारो के बच्चे भी बिना किसी सिफारिश के नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है, प्रदेश में हजारो प्रशिक्षित युवाओं को अप्रेंटिस के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाया गया है, जोकि अपने-आप में युवाओं के लिए बड़ी सौगात है।
 जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य तेजेन्द्र सिंह तेजी सोमवार देर रात्रि खेड़ी मानसिंह गांव में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि सरकार ने राज्य में सुशासन स्थापित करने तथा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। यही नहीं इन योजनाओं के क्रियान्वयन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम भी उठाए हैं। इन सभी कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचे इसके लिए जिम्मेवार सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग भी जनता के बीच निरंतर पहुंच रहा है और विशेष प्रचार अभियान के तहत सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लोक गीतों के द्वारा बखान कर रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी व दुकानदार के हित के लिए समान विकास करवाए हैं। प्रदेश का ऐसा कोई गांव नही, जहां पर लाखो रूपये के विकास कार्य ना हुए हों।
 उन्होने कहा कि पिछली सरकारो में बिजली के दाम पर हाहाकार मिचती थी, परंतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिजली वितरण में ऐसी योजना बनाई कि अब सभी को जरूरत के अनुसार समय पर बिजली मिल रही है। मुख्यमंत्री ने जगमग योजना लागू की है, इस योजना के तहत जो गांव लाईनलॉस कम करेगा और पूरा गांव बिजली के बिल भरेगा, उस गांव में 24 घण्टे बिजली दी जाएगी और उसकी सभी बिजली की लाईने ठीक की जाएंगी। उन्होने कहा कि करनाल जिले में इस समय 434 गांव में से 178 ऐसे गांव हैं, जहां पर 24 घण्टे बिजली मिल रही है और आने वाले कुछ समय में सभी गांवो को इस योजना में शामिल करके 24 घण्टे बिजली दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बिजली के बिल आधे किए हैं, अब मुख्यमंत्री की योजना के अनुसार डेरो पर भी बिजली कनैक्शन दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री की ऐसी योजना है, जो कि गरीब परिवारो के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस योजना के बाद कोई भी गरीब व्यक्ति पैसो की कमी के कारण ईलाज से वंचित नही रहेगा।
  बता दें कि रात्रि चौपाल कार्यक्रम की शुरूआत प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार की गई है जिसके तहत हर जिले की ड्रामा पार्टी व सिनेमा यूनिट को निरंतर प्रचार-प्रसार के अतिरिक्त प्रत्येक माह में जिले के एक गांव में रात्रि ठहराव कर सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से होने वाले लाभ से वंचित न रहे।
इस अवसर पर ड्रामा यूनिट ने गीत, रागिनी व नाटक के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में चलाई गई उज्ज्वला योजना, हर 20 कि.मी. पर महिला कॉलेज की स्थापना, प्रत्येक जिले में महिला पुलिस थाने की स्थापना, उप-मंडल स्तर पर महिला हैल्प डैस्क की स्थापना, किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, भावांतर भरपाई योजना तथा सैनिकों के सम्मान में वन रैंक-वन पेंशन योजना सहित अनेकों योजनाओं व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत मिशन जैसे सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई तथा कलाकारों ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई गई किसान हितैषी योजनाओं और पराली जलाने पर पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त विभाग की सिनेमा यूनिट ने चलचित्र के माध्यम से सरकार द्वारा दी जाने वाली सरकारी नौकरियों के लिए अपनाई गई पारदर्शी नीति, किसान हित की योजनाओं, प्रदेश की जनता के लिए बढ़ाई गई स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं के लिए चलाई गई सक्षम योजना व कौशल विकास योजनाओं का प्रचार किया।
इस मौके पर पूर्व सरपंच बलजोर राम, दल सिंह संधू, सुरेश कुमार, जय भगवान शर्मा, राकेश चालिया, सूरज बिडलान, ओमप्रकाश सैनी, राजेश कुुमार, राजेश सैनी सहित विभाग के कलाकारो में डीआई सूरज बेदी, स्टेज मास्टर हिशम सिंह सैनी, कलाकार शीशा राम, रामकुमार व सुमेर पाल, प्यारा लाल, आजाद सिंह, सिनेमा यूनिट में कुलभूषण शुक्ला, संदीप कुमार व कुलदीप सैनी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *