कुरुक्षेत्र: एंटी क्रप्सशन एन्ड क्राइम प्रिवेंशन ऑर्गेनाइजेशन ( स्वयं सेवी संस्था ) द्वारा निर्वान
हस्पताल में सविंधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस
के उपलक्ष में विशेष रूप से “रक्तदान शिविर” लगाकर जन्मदिवस मनाया गया।
रक्तदान शिविर का सुभारम्भ डॉ. चांदी राम चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी ने
किया, उन्होंने रक्तदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की रक्तदान करना
महादान करना हैं। किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाने से भी बड़ा कार्य
रक्तदान करना हैं, हम रक्तदान करके जरूरतमंद मरीजों की जान बचा सकते हैं
और रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हैं। डॉ. चौधरी ने संगठन अध्यक्ष सुभाष
चन्द्र, उपाध्यक्ष महिन्द्र पाल सिंहमार, रामकुमार, ज़िले सिंह, राकेश
बर्मन, राजीव यादव की लिए सराहना की।
संगठन द्वारा लगाए “रक्तदान शिविर” में 44 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ और
रक्तदान शिविर के साथ स्वास्थ्य शिविर में डॉ. शाक्षी गर्ग व डॉ. शशि
शर्मा द्वारा निःशुल्क महिलाओं की 148 की ओपीडी में जाँच व अल्ट्रासाउंड
भी किये गए।
संगठन द्वारा लगाए रक्तदान शिविर का समापन प्रसिद समाजसेवी श्री विशाल
सिंगला द्वारा स्वयं रक्तदान करके किया गया। श्री विशाल सिंगला ने संगठन
द्वारा बाबा साहेब के जन्मदिन पर “रक्तदान शिविर” लगाए जाने की सराहना
की व संगठन के सभी पदाधिकारियों को आगे भी जरुरत मंद लोगों के लिए इसी
तरह कार्य करने की अपील की ताकि जरुरतमंदो की सहायता हो सके।
इस अवसर पर श्री बी.एन. भारती मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, श्री
विनोद कौशिक ब्लाक शिक्षा अधिकारी, डॉ. विनोद तवंर जिला रक्त अधिकारी
सिविल हस्पताल कुरुक्षेत्र,, जीतू डांगी व मोनू मालिक प्रबंधक निर्वान
हस्पताल, कृष्ण सिंह श्री कृष्णा लैब, संजीव जांगड़ा भी उपस्थित रहे ।
Post Now India Post Now India