Breaking News
Home / Social / रक्तदान ही महादान है: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया

रक्तदान ही महादान है: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया

कुरुक्षेत्र 14 जून: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि रक्तदान ही महादान है, हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का एहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई अपना जिंदगी और मौत के बीच जुझता है, उस वक्त हम नींद से जागते है और उसे बचाने के लिए रक्त के इंतजाम के लिए जदोजहद करते है, इसलिए रक्तदान करना बहुत जरुरी है।

डीसी शुक्रवार को जिला रैडक्रास सोसायटी द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्थानीय मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर रक्तदाताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते है तो क्यूं नहीं हम रक्तदान के पुनित कार्य में अपना सहयोग दे और लोगों को जीवनदान दे। हमें रक्तदान के प्रति जागरुकता फैलानी चाहिए। इस अवसर पर करीब 40 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव कुलबीर मलिक ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया व रक्तदाताओं का भी धन्यावाद किया। इस मौके पर अशोक कुमार वर्मा, राजेश शांडिल्य, विनोद पाल, रामेश्वर सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *