करनाल 18 अगस्त: रविवार को लगभग 25 लाख रूपये की लागत से बने लौधी समाज विकास सभा के भवन का उद्घाटन और वीरांगना अवंतीबाई लौधी के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करनाल नगर निगम की मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की और भवन का उद्घाटन करते हुए लौधी समाज को शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मेयर ने कहा कि हमारे देश का इतिहास एक समृद्ध इतिहास है, जिसमें देश के नाम पर अपना जीवन बलिदान करने वालो की वीर गाथाओं का विस्तृत वर्णन विद्यमान है। देश को मुगल शासको से लेकर अंगे्रजो से आजादी दिलवाने में वीरो ने अपनी अहम भूमिका निभाई है, तो वीरांगनाओं ने भी देश को आजादी दिलवाने में कोई कसर नही छोड़ी है। वीरांगना अवंतीबाई लौधी भी ऐसी शख्सियत थी, जिन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमे उनके बलिदान को हमेशा याद रखते हुए देश की सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए और हमारी नारी शक्ति को भी ऐसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लेते हुए समाज में आगे बढऩा चाहिए।
मेयर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया है तथा लौधी समाज को भी विशेष सम्मान दिया है। आगामी 22 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा लेकर हम सबके बीच पहुंचेगे। उन्होंने लौधी समाज से अपील की कि इस यात्रा को सफल बनाने और मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी को अपना समर्थन देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा का स्वागत करें। कार्यक्रम में उद्घाटन के दौरान मेयर ने कन्यापूजन में भाग लिया और सभी कन्याओं को प्रसाद का भोग लगाया और उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर लौधी समाज के प्रधान मोहन लौधी ने मेयर रेणु बाला गुप्ता का स्वागत किया और आए हुए सभी समाज के लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर वार्ड 13 के पार्षद ईश गुलाटी, पूर्व पार्षद सुदेश गुलाटी, रवि, दलीप चंद, बाबू, नानक चंद, चेतराम, अशौक आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।
बॉक्स- मेयर ने नई सब्जी मण्ड़ी में बनने वाले गेट का साध्वी के हाथो नारियल फुड़वाकर करवाया शुभारम्भ।
मेयर रेणु बाला गुप्ता ने रविवार को मार्किट कमेटी द्वारा नई सब्जी मण्ड़ी में लगभग साढे 11 लाख रूपये की लागत से बनने वाले गेट के निर्माण कार्य का साध्वी असंध देवी चेतना के हाथो से नारियल फुड़वाकर शुभारम्भ करवाया। इस मौके पर वार्ड 8 की पार्षद मेघा भंडारी, समाजसेवी संकल्प भंडारी, कुलदीप सिंह, सतपाल सिंगला, दीपक, नरेन्द्र, मुकेश आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India