Breaking News
Home / Education / राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल की कार्यवाहक प्राचार्य डा मीनाक्षी ने बताया कि नए सत्र की शुरूआत महाविद्यालय में बनाएं गए नए भवन में आगमन के साथ हुई

राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल की कार्यवाहक प्राचार्य डा मीनाक्षी ने बताया कि नए सत्र की शुरूआत महाविद्यालय में बनाएं गए नए भवन में आगमन के साथ हुई

कुरुक्षेत्र 22 जुलाई। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल की कार्यवाहक प्राचार्य डा मीनाक्षी ने बताया कि नए सत्र की शुरूआत महाविद्यालय में बनाएं गए नए भवन में आगमन के साथ हुई। उन्होंने बताया कि 1 वर्ष से महाविद्यालय के नए भवन में प्रवेश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों में जोरदार उल्लास देखने को मिला, इसमें प्राध्यापकवग् एंव विद्यार्थियों ने मिलकर महाविद्यालय में पौधारोपण करके इस आगमन को यादगार बनाया।

उन्होंने बताया कि नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों से अवगत करवाने के लिए 2 दिवसीय ओरिएन्टेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन के प्रथम दिवस के अवसर पर डा. बीरइन्द्र कौर ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि पिछले 25 सालों से कुरुक्षेत्र में महाविद्यालय खुलने का सपना आज पूरा हुआ है,उन्होंने महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारें में विस्तार से बताया। इसके बाद डा. बीर इन्द्र कौर ने विद्यार्थियों को शैक्षिणक कलैंडर एवं पाठ योजना के बारें में विस्तारपूर्वक बताया।

इस अवसर पर गणित के प्राध्यापक डा. सतबीर सिंह ने मैंटर गु्रप की जानकारी दी तथा छात्राओं को बताया कि वे अपनी समस्याएं अपने मैंटर से सांझा करके उनका समाधान पा सकते है। प्लेसमेंट सैली प्रभारी डा. राजीव ने महाविद्यालय के विभिन्न नियमों एवं सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए हर स्थिति में उनका मार्गदर्शन करते रहना का आश्वासन दिया। शारिरिक शिक्षा प्राध्यापक डा. सतीश मथाना ने विद्यार्थियों को शिक्षा के बारें में बताते हुए उन्हें स्वस्थ्य रहने के गुर दिए एवं अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी। इसी तरह अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डा. मनजीत कौर ने विभिन्न छात्रवृतियों से छात्राओं को अवगत करवाया तथा कहा कि हर प्रकार की छात्रवृति प्राप्त करने के लिए 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति अनिवार्य है। डा . विनय ने बस पास के लिए बच्चों को समझाया, डा. राजेश ने छात्राओं को वोटर आई डी कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डा. मीनाक्षी ने शैक्षिणक एवं गैर शैक्षिणक सदस्यों का आभार प्रकट किया।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *