शाहाबाद मारकण्डा, 20 जुलाई: शनिवार को राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने गांव तंगौर में 51 लाख 80 हजार रूपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन किया। राज्यमंत्री ने 10 लाख रूपए की लागत से बनी सडक तक फिरनी व 7 लाख 70 हजार रूपए की लागत से बनी कबीरपंथी चौपाल का उदघाटन किया एवं 19 लाख 10 हजार रूपए की लागत से तंगौर व अजराना वाले रास्ते तथा 15 लाख रूपए की लागत से बनने वाले कम्युनिटी हाल का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम गांव तंगौर के प्रजापति समाज के माया राम, मांगे राम, सरपंच नेत्रपाल तथा मंडलाध्यक्ष गोपाल राणा के तत्वाधान में आयोजित किया गया जहां पर शाम सिंह, माया राम, जगदीश प्रजापत, बरखा राम, जोनी, रामचंद्र, मोहन, दर्शन, लीला राम, काला राम व जोगिंद्र सिंह अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए जिन्हें राज्यमंत्री ने मालाएं डालकर पार्टी में शामिल किया । राज्यमंत्री ने प्रजापत समाज की धर्मशाला के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। गांव तंगौर में प्रजापत समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि 2 करोड 55 लाख हरियाणा वासियों को सुख सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनका लक्ष्य है। मैरिट व योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि दक्ष गुरू प्रजापति द्वारा दिखाई राह पर प्रजापत समाज चल रहा है। विश्व के सबसे श्रेष्ठ शिल्पी कलाकार प्रजापत समाज के हैं। उन्होने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि जनता को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाएं। उन्होने कहा कि 24 घंटे बिजली, पीने का पानी उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर तथा सरकारी स्कूलों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष गोपाल राणा तंगौर, सरपंच नेत्रपाल तंगौर, सुभाष राणा, विनोद कुमार गुप्ता, जिला परिषद सदस्य रेनू बाला, चेयरमैन ब्लॉक समिति प्रवेश राणा, सुशीला देवी, मायाराम प्रजापत, मास्टर तरसेम लाल, अजय, रोहित, दीपक, देवेंद्र ठाकुर, कर्णराज सिंह तूर, अढोन के सरपंच रमेश मलान, सतीश मोहनपुर, श्याम यारी, यादविंद्र राणा, लीला राम, मामचंद सहित अनेक लोग मौजूद थे।
राजनीति के भेदभाव से उठकर समान रूप से हो रहे हैं विकास कार्य : राज्यमंत्री बेदी शनिवार को राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने गांव रायमाजरा में 41 लाख रूपए से होने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास व उदघाटन किया। इन विकास कार्यों में हरिजन शमशान घाट के रास्ते व चारदीवारी तथा मेन सडक से हरी सिंह पीर तक रास्ते का उदघाटन व गली गुलाब सिंह वाली, गांव रायमाजरा से गोलपुरा तक के रास्ते का शिलान्यास किया। इन सभी विकास कार्यो पर 41 लाख रूपए का खर्चा आएगा। गांव में पहुंचने पर राज्यमंत्री ने गुरूद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरू का आशीर्वाद लिया। गांव के समाजसेवी बलकार सिंह ने स्मृति चिन्ह व शाल के साथ राज्यमंत्री का सम्मान किया तथा गांव के विकास कार्य हेतू मांगपत्र राज्यमंत्री को सौंपा। राज्यमंत्री ने कहा कि अब तक गांव में एक करोड 15 लाख के विकास कार्य सम्पन्न हो चुके हैं। शेष बचे सभी कार्यो को तुरंत करवा दिया जाएगा। गुरूद्वारा प्रांगण में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार सरकारी खर्चे पर सभी संतो पुरूषों की जयंती मनाई गई। राज्यमंत्री ने कहा कि राजनीति के भेदभाव से उठकर समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आज हल्के का नगर, वार्ड, कालोनी, गांव तथा डेरों के रास्तों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर भाजपा नेता कर्णराज तूर, हिमाचल से भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर, मंडलाध्यक्ष गोपाल राणा तंगौर, महामंत्री रूपचंद सैनी बसंतपुर, सुलतान अजराना, सरपंच बाज सिंह मदूदां, सर्वजीत सिंह कलसानी, नीटू राणा, सरपंच बख्शीश सिंह नलवी, अमित कक्कड़ कलसाना, परमजीत सिंह भोकरमाजरा, सरपंच जंगबीर सिंह मोहनपुर, रामकरण सैनी यारा, सतीश मोहनपुर सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India