कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी, शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग ने कहा कि लाला लाजपत राय जैसे महान लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर कर देश को आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाई। इन महान लोगों ने ऐसे भारत का सपना देखा था जिस भारत में जात-पात, क्षेत्रवाद, ऊंच नीच, अमीर-गरीब का कोई भेदभाव न हो। आज सभी को मिलकर राष्ट्र निर्माण हेतु लाला लाजपत राय जैसे महान लोगों के सपने को साकार करने की निहायत जरूरत है।
वे अनाजमंडी में लाला लाजपत राय की 153वें जंयती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विनोद गर्ग ने कहा कि लाला लाजपत राय भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लडऩे वाले मुख्य क्रांतिकारियों में से एक थे। सन् 1928 में साइमन कमीशन के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान हुए लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हो गये और उन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया और उन्होंने कहा था की मेरे शरीर पर पडऩे वाली एक-एक लाठी अंग्रेजी हकूमत को भागने में कील का काम करेगी। लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 में पंजाब के मोगा जिले में एक अग्रवाल परिवार में हुआ। वे अग्रवालों के ही नही, बलिक पूरे देश की धरोहर है। लाला लाजपत राय ने बहुत से क्रांतिकारियों को प्रभावित किया और उनमे एक थे शहीद भगत सिंह। लाला जी ने पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की और यंग इंडिया नामक एक पुस्तक लिखी। देश को अंग्रेजों से आजादी दिलवाने में लाला लाजपत राय ने अपने शरीर पर लाठियां खाई और अपने खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित करने का कार्य किया। ऐसे महान लोगों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उनके आर्दशों को जीवन में धारण करके देश-प्रदेश की प्रगति में सहयोग देने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में समाजसेवी सतीश मित्तल, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के उपप्रधान सुशील सिंगला, रामपाल गर्ग, चौधरी हरि सिंह, रामचंद्र, अंकुर मित्तल, विजय तायल, सुबेग सिंह, सतनाम सिंह, आशु शर्मा, नीरज शर्मा, वासुदेव, दीपक कुमार, गोकुल कुमार आदि ने लाला लाजपत राय को याद किया।
Post Now India Post Now India