Breaking News
Home / Uncategorized / लोंगों को भविष्य में अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखरेख करने की शपथ दिलवाई

लोंगों को भविष्य में अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखरेख करने की शपथ दिलवाई

कैथल, 6 जून: जिला विधिक सेवाएं एवं प्राधिकरण की सचिव तरणजीत कौर के मार्गदर्शन में गांव जनेदपुर, बाकल, नौच और तारागढ़ में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पैनल के अधिवक्ता रामनिवास रंगा, यशपाल सिंह, रविकांत, उमेश तथा पराविधिक स्वंय सेवकों सुमन बाला, नीलम देवी, ऋषिपाल और अनिल कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के बचाव के बारें में जानकारी दी और उपस्थित लोंगों को भविष्य में अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखरेख करने की शपथ दिलवाई।

उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों की आय सालाना 3 लाख रुपए से कम है, वे व्यक्ति न्यायालय में अपने मुकदमों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए जिला हैल्पलाईन सेवा 01746-235759 पर फोन करके व वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *