कैथल, 21 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मत का महत्व है। हम सभी को जाति, धर्म तथा अन्य संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर निष्पक्षता से अपने मत का उपयोग करना चाहिए। भारत देश के लोग सौभाग्यशाली हैं कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं।
डॉ. प्रियंका सोनी रविवार को शहीद स्मारक के समीप आयोजित वोटरगिरि / राहगिरि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। इससे पूर्व उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, डीएसपी कृष्ण कुमार व कुलभूषण ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उपायुक्त ने वोटरगिरि हम भी करेंगे मतदान हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर करके शुभारंभ किया। वोटरगिरि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में 18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों को वोट करने का एक समान अधिकार मिला है। सभी लोग अपने मत का सद्पयोग करके खुद की सरकार चुनने का कार्य करते हैं। देश के प्रति मतदान करने के अपने कर्तव्य का निर्वहन सभी को करना चाहिए। एक भी वोट को मतदान नही करके खराब नही जाने देना चाहिए, बल्कि शत-प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान एक वोट से भी हार जीत हो सकती है, इसलिए सभी को अपने मत का उपयोग करके देश के प्रति अपने फर्ज को निभाना चाहिए। मतदान के दिन सभी को अपने मत का उपयोग जरूर करना चाहिए। जिला में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतू स्वीप के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं। लोकतंत्र की मेहंदी अभियान के तहत महिलाओं के हाथों पर मतदान विषय पर मेंहदी रचाई जा रही हैं। ग्रामीण आंचल में वोटर ताई के माध्यम से विशेषकर महिला मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ सभी गांवों में विशेष वाहन के माध्यम से मतदान के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उपायुक्त ने कार्यक्रम में मतदान करने के लिए सभी को मतदाता शपथ दिलाई तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।
व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी यानि स्वीप के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव देश का महात्यौहार है, जिस प्रकार हम सभी अन्य त्यौहार की तैयारी करके उसे मनाते हैं, उसी प्रकार लोकतंत्र के इस महापर्व को भी हमनें मतदान करके मनाना है। आगामी 12 मई को अन्य काम धंधे छोडक़र सबसे पहले मतदान करने जाएंगे। मतदान करके हमारे देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे। हम सभी मतदान करेंगे, इसके साथ-साथ अपने सभी रिश्तेदारों व आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। देश में प्रजातंत्र व्यवस्था की मजबूती का आधार देश के मतदाता हैं, इसलिए सभी को निष्पक्ष होकर देश हित में मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोटरगिरि कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य ध्येय आम जन मानस को मतदान के प्रति प्रेरित करना है।
वोटरगिरि / राहगिरि कार्यक्रम का शुभारंभ सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा मां सरस्वती स्तूति तथा गणेश वंदना द्वारा किया गया। बच्चों ने अपनी नृत्यावली में मां सरस्वती तथा गणेश का आह्वïान करते हुए सभी को भक्ति के तार से जोड़ दिया। इसके बाद इसी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न गीतों का मिश्रण करते हुए नृत्यावली पेश की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मई की 12 तारिख नै सभी नै करणा सै मतदान गीत पर हरियाणवी नृत्य पेश करके सभी को मतदान करने का आह्वïान किया। इसके बाद सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के लोक कलाकारों द्वारा भाईयो सुणल्यो रै आया मतदान का त्यौहार, वोट सारे डालेंगे, जो सै लोकतंत्र की शान लोकगीत गाकर लोकतंत्र के महापर्व में सभी को भागीदारी के लिए जागरूक किया गया। डीएवी स्कूल के बच्चों द्वारा मत के महत्व विषय पर लघु नाटिका पेश की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में सभी ध्यान अपनी और आकर्षित करने का काम वोटर ताईयों ने किया, जिन्होंने मंच पर हरियाणवी लहजें में सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल की छात्रा ने राधाकृष्ण संवाद का नृत्य पेश किया।
वोटरगिरि कार्यक्रम में आरकेएसडी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा हांस्य व्यंग्य से परिपूर्ण लघु नाटक पेश किया गया, जिसमें धर्म, जाति, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर मतदान करने की अपील थी और साथ ही चुनाव में निष्पक्षता व ईमानदारी से वोट डालने का आह्वïान था। लव डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा कोरियोग्राफी पेश की गई। दिनेश डांस एकेडमी के बच्चों ने भी पंजाबी गीत पर नृत्यावली पेश की। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने माईम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा भंगड़ा प्रस्तुत किया गया, जिस पर सभी लोगों ने उनके साथ झूम कर बच्चों का हौंसला बढ़ाया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, डीएसपी कृष्ण कुमार, कुलभूषण, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, जिला परिषद के उप कार्यकारी अधिकारी सुरेश राविश, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डïा, तहसीलदार जगदीश चंद्र व चेतना चौधरी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कंचन लता, सुरेंद्र शर्मा व रोजी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, चुनाव नायब तहसीलदार हीरा लाल, चुनाव कानूनगो शमेशर, सुदेश, रमेश, राजेंद्र, प्रज्ञा पाशा जैन, लाजपत सिंगला, लव शर्मा, महीपाल पठानिया, मोहन नायक, महेंद्र खन्ना सहित अन्य मौजूद रहे।
बाक्स : उपायुक्त ने दिलाई मतदाता शपथ
वोटरगिरि कार्यक्रम में जिला निवार्चन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने सभी को शपथ दिलाई कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादाओं को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सेल्फी विद् वोटर ताई, ईवीएम
वोटरगिरि कार्यक्रम में वोटर ताई तथा ईवीएम की बड़ी डम्मी स्थापित करके सेल्फी प्वाईंट बनाया गया, जिस पर लोग अपने मोबाईल फोन से सेल्फी लेते नजर आए। युवाओं में सेल्फी लेने का अलग ही जोश नजर आ रहा था। इसके साथ-साथ वोटरगिरि हम भी करेंगे मतदान पर युवा मतदाता हस्ताक्षर करके मतदान करने का संकल्प ले रहे थे।
Post Now India Post Now India