कैथल, 27 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुञ्चत डॉ. प्रियंका सोनी ने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे लोकसभा आम चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों का पूर्ण रूप से पालन करें। यह हिदायतें आयोग द्वारा उपलद्ब्रध करवाई गई हैंड बुक, आयोग की वैबसाईट तथा यू-टयूब पर भी वीडियो के रूप में उपलद्ब्रध हैं। अपनी चुनाव डियूटी को गंभीरता एवं ईमानदारी से पूर्ण करें।
डॉ. प्रियंका सोनी हिंदू कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के हॉल में चुनाव कार्यालय द्वारा आयोजित चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पीठासीन अधिकारियों व अन्य उपस्थित गण को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान लोकसभा आम चुनाव के तहत जिला कैथल की चारों विधानसभा सीटें कुरूक्षेत्र संसदीय सीट के तहत आती हैं तथा नामांकन पत्र वापिस लेने की निर्धारित तिथि के बाद अब इस संसदीय सीट से 24 उक्वमीदवार चुनाव मैदान में हैं। बैलेट यूनिट में 15 उक्वमीदवारों व एक नोटा का रिकोर्ड दर्ज हो सकता है। इस प्रकार इस लोकसभा चुनाव में दो बैलेट यूनिट प्रयोग में लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो बैलेट यूनिट, एक वीवीपैट तथा एक कंट्रोल यूनिट प्रयोग में लाई जाएगी। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपना वट्स एप ग्रुप शुरू करें, ताकि उसके माध्यम से मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान हो सके।
उपायुञ्चत ने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए मतदान के दौरान किए जाने वाले कार्यों बारे प्रश्न पूछे तथा उनकी शंकाओं को भी दूर किया। उन्होंने कहा कि यदि मतदान के दौरान पंञ्चित में खड़ा कोई व्यञ्चित बेहोश होकर गिर जाता है तो सबसे पहले उसे छाया में समतल स्थान पर लिटाएं तथा पांवों को अन्य शरीर की अपेक्षा थोड़ा ऊंचा उठाएं, ताकि शरीर में खून का संचार सही प्रकार से हो सके। उन्होंने कहा कि मतदान पार्टियां जब 11 मई को चुनाव सामग्री वाहन में रखकर मतदान केंद्र के लिए रवाना हों तो वे इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बैलेट यूनिट को सही तरीके से रखें और वीवीपैट की बैटरी को निकाल दें। उन्होंने कहा कि मतदान के समय यदि बैलेट यूनिट सही तरीके से कार्य नही कर रही है तो दोबारा से इन्हें कनैञ्चट करें और इसके बाद भी समस्या का हल नही होता तो सैञ्चटर अधिकारी से संपर्क करें।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में छठे चरण के दौरान 12 मई को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान 12 मई को सुबह 7 बजे से शुरू होगा तथा सायं 6 बजे संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि सायं 6 बजे मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार को बंद किया जाए तथा मतदान केंद्र में उपस्थित सभी मतदाताओं की वोट डलवाई जाए। मतदान शुरू करने से पूर्व मोक पोल करवाया जाए तथा कम से कम 50 वोट डलवाई जाएं। वीवीपैट को सीधी धूप व तेज रोशनी से बचाकर रखा जाए। एक मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी के अलावा एक वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारी मौजूद होंगे। इसके अतिरिञ्चत सुरक्षा कर्मी भी मतदान केंद्र के बाहर तैनात रहेंगे। उन्होंने स्पष्टï किया कि एक वीवीपैट में 1400 स्लिप बन सकती है। इस दौरान इलैञ्चट्रोनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की कार्य प्रणाली का प्रदर्शन भी मंच के माध्यम से किया गया।
अतिरिञ्चत उपायुञ्चत आरके सिंह ने इलैञ्चट्रोनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की कार्य प्रणाली के अतिरिञ्चत मतदान से पूर्व व मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी व अन्य चुनाव डियूटी के दौरान कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले प्रबंधों व कार्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की सूची का विशेष ध्यान रखें तथा आयोग की हिदायतों अनुसार फोटोयुञ्चत मतदाता पहचान पत्र न होने की स्थिति में आयोग द्वारा मान्य किए गए दस्तावेजों के आधार पर मतदाताओं का मतदान करवाएं। चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्य प्रणाली व चुनाव सामग्री बारे विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर कलायत के उपमंडलाधीश एवं गुहला के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनिल नागर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जगदीप सिंह, कलायत के सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कंचन लता एवं रोजी, चुनाव नायब तहसीलदार हीरा लाल, चुनाव कानूनगो शमशेर, सुदेश आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India