कुरुक्षेत्र 28 दिसम्बर अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए फैमिली डाटा तैयार किया जा रहा है। जिन परिवारों का डाटा अब तक तैयार हो चुका है उनका फैमिली आईडी नम्बर जैनरेट कर दिया गया है। फैमिली आईडी नम्बर देने वाला हरियाणा प्रदेश देश का पहला प्रदेश है जिसने यह कार्य शुरु किया है।
एडीसी शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में फैमिली आईडी से सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बैठक की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में अब तक करीब 29 हजार परिवारों की फैमिली आईडी बन चुकी है और इस पर जोरों से कार्य किया जा रहा है। बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को कहा कि जहां पर जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यू प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण होते है तथा जो सार्वजनिक स्थल है, जहां पर आमजन आते है, वहां पर फैमिली आईडी के लिए केन्द्र बनाए जाए। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी से सम्बन्धित अधिकारी अपनी रिपोर्ट हर सप्ताह जिला सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय में भेजे ताकि कार्य की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जा सके।
एडीसी ने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी अधिकारी अपने-अपने सम्बन्धित स्थानों पर फैमिली आईडी से सम्बन्धित होर्डिंग्स व बैनर लगाए ताकि आम लोगों को फैमिली आईडी से सम्बन्धित कार्य की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य को पूरा करने में अधिकारी सक्षम युवा की सहायता ले सकते है। फैमिली आईडी से सम्बन्धित कार्यालयोंं के आप्रेटरों की 2 जनवरी को ट्रेनिंग होगी जिसमें होने विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप भी लोगों को फैमिली आईडी से सम्बन्धित अधिक से अधिक जानकारी दे ताकि इस विषय में जागरुकता आ सके। आगामी 1 जनवरी को फैमिली आईडी से सम्बन्धित कार्य की समीक्षा मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीसी के माध्यम से करेंगे। फैमिली आईडी से सम्बन्धित प्रोजैक्ट में एक परिवार को एक फैमिली आईडी दी जाएगी जिसमें आधार नम्बर भी अंकित होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में फैमिली आईडी वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम थानेसर अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, जिला सांख्यिकी अधिकारी लक्की अरोड़ा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India