Breaking News
Home / Uncategorized / विधायक डा. पवन सैनी 14 जनवरी को खुला दरबार लगाकर सुनेंगे आमजन की समस्याएं

विधायक डा. पवन सैनी 14 जनवरी को खुला दरबार लगाकर सुनेंगे आमजन की समस्याएं

कुरुक्षेत्र 12 जनवरी विधायक डा. पवन सैनी सोमवार 14 जनवरी को खुला दरबार लगाकर लाडवा हल्के के लोगों की समस्याओं सुनेंगे। विधायक डा. पवन सैनी ने शनिवार को बातचीत करते हुए बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के लिए समय-समय पर खुले दरबारों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 14 जनवरी को लाडवा पीडब्लयू विश्राम गृह में भी एक खुले दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस खुले दरबार में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, पीडब्लयूडी, पंचायत, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों से उनका निपटारा करवाया जाएगा। इस खुले दरबार में सम्बन्धित अधिकारी समय पर पहुंचकर समस्याओं का निपटारा करना सुनश्चित करे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *