Breaking News
Home / Uncategorized / विधि विभाग में कानून महोत्सव का तीसरा दिन सम्पन्न

विधि विभाग में कानून महोत्सव का तीसरा दिन सम्पन्न

कुरुक्षेत्र, 9 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग में चल रही मूट कोर्ट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने भाग लिया। राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता के अंतिम रांउड का निर्णय पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के जस्टिस अनुपिंदन सिंह ग्रेवाल ने किया। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस ललित बत्रा  विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि काूनन उत्सव जैसे समारोह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करने के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय व्यवस्था मजबूत है तब तक लोकतंत्र का हनन नहीं हो सकता।
विजेता टीम के विद्यार्थियों को जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल, जस्टिस ललित बत्रा तथा कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। विभाग के चैयरमैने एवं डीन प्रो. दलीप कुमार ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मोनिका मलिक ने मूट कोर्ट प्रतियोगिता के महत्व के बारे में प्रकाश डाला तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम की संयोजक सचिव डॉ. सुशीला चौहान ने सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।  इस कार्यक्रम में डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. श्याम कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार शर्मा, प्राक्टर प्रो. आरके देसवाल, डीन आफ कालेज प्रो. रजनीश शर्मा, विधि विभाग एवं संस्थान के सभी प्राध्यापक डॉ. सीआर जिलोवा, डॉ. दीप्ति भारद्वाज, प्रो. सुनील यादव, डॉ. प्रोमिला, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. महावीर रंगा, अनिता तनेजा मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *