Breaking News
Home / Events / विनयश्री खुराना को मिला रेडियो फॉर चाइल्ड अवार्ड

विनयश्री खुराना को मिला रेडियो फॉर चाइल्ड अवार्ड

कुरुक्षेत्र 20 मई: आकाशवाणी कुरुक्षेत्र की कार्यक्रम अधिशासी व कार्यक्रम प्रमुख विनयश्री खुराना को यूनिसेफ की तरफ से मुम्बई में आयोजित कार्यक्रम में रेडियो फॉर चाईल्ड अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड फिल्म एक्ट्रेस एवं सेलिब्रेटी करीना कपूर ने 10 मई को मुम्बई के एनएससी आडोटोरियम में आयोजित विशेष समारोह में दिया है। अहम पहलू यह है कि पूरे भारत वर्ष के आकाशवाणी व निजी रेडियो चैनल से लगभग 152 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई थी।

आकाशवाणी कुरुक्षेत्र कई सालों से प्रसारण के क्षेत्र में नई उंचाईयों को छू रहा है, इन उंचाईयों को ओर मुकाम तक ले जाने का काम आकाशवाणी कुरुक्षेत्र की कार्यक्रम अधिशासी व कार्यक्रम प्रमुख विनयश्री खुराना ने किया है। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ की तरफ से मुम्बई में आयोजित 10 मई के कार्यक्रम में रेडियो फॉर चाईल्ड अवार्ड देकर आकाशवाणी कुरुक्षेत्र का गौरव बढ़ा है। इस साल के पुरस्कार के तहत नियमित टीकाकरण व बाल यौन शोषण दो विषयों पर लिंक प्रोमो, जिंगल व स्पॉट के रुप में इनोवेटिड एंट्री आमंत्रित की गई थी। कार्यक्रम प्रमुख विनयश्री को बाल यौन शोषण विषय पर बेस्ट प्रोमो बनाने के लिए दिया गया है। विनयश्री ने इस उपलब्धि का श्रेय कार्यालय अध्यक्ष डीएस राणा सहित आकाशवाणी की पूरी टीम को दिया है। इस कार्यक्रम सुनील आशु, आकाश भारद्वाज, अमरीक सिंह व बेबी अन्यया जैन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *