Breaking News
Home / Kaithal / जो भी किसान अवशेषों (फानो) में आग लगाता है तो संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए चालान किया जाए

जो भी किसान अवशेषों (फानो) में आग लगाता है तो संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए चालान किया जाए

कैथल, 21 मई: उपायुक्त डॉ.प्रियंका सोनी ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों, राजस्व विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी किसान अवशेषों (फानो) में आग लगाता है तो संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए चालान किया जाए। जिला में फाने जलाने वाले चिन्हित 503 किसानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।
डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित कांफ्रैंस हॉल में कृषि एवं किसान कल्याण, राजस्व तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि जिला में कहीं भी फानों में आग लगने की घटना की सूचना मिलती है तो तुरंत मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। राजस्व विभाग द्वारा रिपोर्ट बनाकर उपमंडलाधीश को दी जाए और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा संबंधित दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने कहा कि फानों में आग लगाना भारतीय धारा 188 व प्रदूषण नियंत्रण एक्ट 1981 के अनुसार कृषि अवशेष जलाना एक दंडनीय अपराध है। यदि कोई किसान गेहूं के अवशेष यानि फाने जलाता पाया जाता है तो उसे दो एकड़ तक गेहूं के अवशेष जलाने पर 2500 रुपए तथा 2 से 5 एकड़ तक गेहूं के फाने जलाने पर 5 हजार रुपए और 5 एकड़ से अधिक गेहूं के फाने जलाने पर 15 हजार रुपए आर्थिक जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसानों को फाने नही जलाने के लिए जागरूक करें। फानों में आग लगाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और साथ ही जमीन की उर्वरा शक्ति भी कमजोर पड़ती हैं। यही नही फसलों के मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं और कई बार अप्रिय घटना भी घट जाती है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि जिला में 503 किसान फाने जलाने के मामले में चिन्हित किए गए हैं, जिनमें पूंडरी खंड के 175, कलायत खंड के 95, कैथल खंड के 65, राजौंद खंड के 56, गुहला खंड के 61 तथा सीवन खंड के 51 किसान शामिल हैं। इस अवसर पर उपमंडलाधीश ईशा कंबोज, उपमंडलाधीश गुहला महेंद्र पाल, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, तहसीलदार छोटू राम, गुहला तहसीलदार जगदीश चंद्र, दिनेश शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, शहीद पार्क व अन्य शहीद स्मारकों का किया दौरा

कैथल, 23 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *