Breaking News
Home / Uncategorized / विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र की ओर से व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी लगाई गई

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र की ओर से व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी लगाई गई

कुरुक्षेत्र, 31 मई : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र की ओर से व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी लगाई गई। विभिन्न स्थानों पर पिछले 3 दिनों से व्यसन प्रदर्शनी द्वारा लोगों को नशे से मुक्त रहने का संदेश दिया। स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके सरोज बहन ने बताया कि जिला जेल, श्री कृष्णा आयुर्वेदिक अस्पताल, रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र व नशामुक्ति केंद्र लाडवा में प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया। जिला जेल में राजयोगिनी सरोज बहन ने बताया कि नशा हमारे तन-मन को दूषित करता है। हम नशे द्वारा तन-मन-धन को व्यर्थ में गवां रहे हैं। अगर हम अपने जीवन में आत्ध्यात्मिकता को लाएं, तो हम सभी दवाइयों से दूर हो सकते हैं। श्री कृष्णा आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों व विद्यार्थियों को प्रदर्शनी द्वारा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बलदेव कुमार ने प्रदर्शनी से प्रभावित होकर सच्ची समाजसेवा ब्रह्माकुमारीज द्वारा की जा रही है। कुरुक्षेत्र स्टेशन पर प्रदर्शनी द्वारा जन-जन को जागरूक किया गया। स्टेशन मास्टर एसएन गुप्ता ने जन-जन को यह संदेश देने को सराहनीय कार्य बताया। नशामुक्ति केंद्र लाडवा में बीके सुदर्शन बहन ने व्यसनों द्वारा क्या-क्या बुराइयां होती है, राजयोग के अभ्यास द्वारा हम इन बुराइयों को छोड़ सकते हैं, जिसके लिए ढृढ इच्छा शक्ति की आवश्यकता होती है, जो राजयोग से मिलती है। बीके नीरू बहन ने आत्मा और परमात्मा का परिचय दिया। बीके मधु बहन ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर बीके विद्या, सुदेश, जरनैल कौर, रंजना व बीके दिलबाग, कर्ण सिंह, बलवंत शर्मा, कृष्ण कुमार व सुमेरचंद उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *