Breaking News
Home / Uncategorized / वोट बनाने का कार्य 30 जुलाई तक, 27 व 28 जुलाई को विशेष अभियान चलाकर बीएलओ बनाएं वोट: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

वोट बनाने का कार्य 30 जुलाई तक, 27 व 28 जुलाई को विशेष अभियान चलाकर बीएलओ बनाएं वोट: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

करनाल 22 जुलाई, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत 30 जुलाई तक नए वोट बनवाने, अपात्रों व मृतकों के वोट कटवाने तथा विवरण की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए नागरिकों के दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। उन्होंने चुनाव से सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि वे इस कार्यक्रम के तहत नागरिकों के दावे तथा आपत्तियां स्वीकार करते हुए अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के वोट बनवाने का काम करें।

उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ आगामी 27 व 28 जुलाई को विशेष अभियान के तहत अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर आवेदकों के फार्म भरवाएं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों के नए वोट बनाए जाएगें जो अभी तक किसी कारणवश अपने वोट नहीं बनवा पाए हैं। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है तथा 30 जुलाई तक दावे तथा आपत्तियां प्राप्त किये जा सकते हंै।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *