करनाल 22 जुलाई, हरियाणा सरकार ने महापुरुषों और सन्त-महात्माओं की जयंती राजकीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य कार्यक्रम आयोजित करके महापुरुषों को याद कर उनको मान-सम्मान देना व हमारी संस्कृति और सभ्यता के साथ सामाजिक और नैतिक मूल्यों को भी परिभाषित करना है।
उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सरकार द्वारा कमेटी बनाई गई है। जिला करनाल की कमेटी जोकि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज की अध्यक्षता में बनाई गई है। इसके सदस्य असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व पंजाबी साहित्य अकादमी के सदस्य गुरविन्द्र सिंह हैं। यह कमेटी 24 जुलाई को आगामी 4 अगस्त को श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश उत्सव पर सिरसा स्थित पुलिस लाइन मैदान में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेगी, इसके लिए श्रद्धालुओं को भी निमंत्रण दिया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि इस कड़ी में आगामी 4 अगस्त को श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश उत्सव जोकि सिरसा में मनाया जाएगा, करनाल जिला से भी काफी संख्या में श्रद्धालु इस समारोह में भाग लेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
Post Now India Post Now India