शाहाबाद मारकण्डा 22 जुलाई: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने हल्के के गांव अजरानी में एक करोड 2 लाख रूपए की लागत से हुए विकास कार्यो का उदघाटन किया। इन विकास कार्यों में ग्राम सचिवालय के प्रांगण में पेवर ब्लॉक, अजरानी से सूढपुर वाले रास्ते, रणधीर सिंह के घर तक की गली, शिव मंदिर से सुरेश के घर तक गली, मेन फिरनी से शमशान घाट का रास्ता तथा फिरनी से गेंदा राम के घर तक बनी नई गली सहित सभी विकास कार्यो का उदघाटन किया। गांव में पहुंचने पर सरपंच के ससुर समाजसेवी मेघराज सैनी, सरपंच प्रवीण सैनी, विजय सैनी, रामनाथ सैनी ने राज्यमंत्री का पगडी व शॉल के साथ सम्मान किया।
ग्राम सचिवालय के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 250 करोड के विकास कार्य जिसमें से 75 प्रतिशत विकास कार्य सम्पन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि धुराला मंडल इलाके के विभिन्न गांवों की 70 साल पुरानी मांगे जिस पर पिछली सरकारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इन विकास कार्यो में अजरानी से सूढपुर, अजरानी से अजराना कलां, सलपानी से भोगपुर, अटवान से सूढपुर तक सडक बनवाने का काम वर्र्तमान सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव की चिंता जनता करेगी और विकास की चिंता हम करेंगे। पौने पांच साल में बिजली की समस्या को लेकर कहीं भी कोई जाम नहीं लगा है। हमारा गांव जगमग गांव योजना के तहत शहरों की तर्ज पर गांवों में भी 24 घंटे बिजली दी जा रही है। उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि 31 जुलाई तक भाजपा सदस्यता अभियान चला हुआ है। ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुडें।
उन्होंने कहा कि आज हमारा जलस्तर दिन प्रतिदिन नीचे जा रहा है। पानी को सभी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें। पानी को व्यर्थ न बहने दें क्योंकि जल है तो कल है। जल ही जीवन है। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष विक्रम अटवान, कर्णराज तूर, नंबरदार मनोहर लाल, रोशन लाल, पूर्व सरपंच भाग सिंह, शेर सिंह, छज्जू राम, रणबीर सिंह, रामचंद्र, संजीव कुमार, फौजी माया राम, फौजी नरंजन सिंह, पंच अंग्रेज सिंह, हुसन लाल, गुरमीत सिंह, नीटू राणा, मैंबर ब्लॉक समिति रामकुमार यारा, गुरदीप सिंह बुट्टर, सतीश मोहनपुर, प्रिंसीपल दीपक कुमार, जयभगवान हबाना, रामकुमार सूढपुर, नंबरदार भूपिंद्र सिंह हबाना, बिट्टू हबाना, सुरेश मोहनपुर, सुखचैन सिंह वडैच, एस.डी.ओ. योगेश शर्मा, एस.डी.ओ. बिजली बोर्ड प्रिंस भूरा, ए.एस.डी.ओ. सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सलपानी कलां के डेरा भिंडर में दर्जनों साथी इनैलो छोडकर थामा भाजपा का दामन
सोमवार को सलपानी कलां के डेरा भिंडर में सूरत सिंह किले वाला के तत्वाधान में जसपाल सिंह भिंडर के डेरे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जसपाल सिंह भिंडर, गुरमले सिंह, इकबाल सिंह, सुरजीत सिंह, जोगिंद्र ङ्क्षसह, सम्मनप्रीत सिंह, हर्षदीप सिंह, नंबरदार चंद्रभान, जगदीश राम, सुखदीप सिंह तथा बलबीर सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। सभी का पार्टी के पटके व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में पहुचंने पर जसपाल सिंह भिंडर ने स्मृति चिन्ह व शॉल के साथ राज्यमंत्री का सम्मान किया। राज्यमंत्री ने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्र्तमान सरकार ने सभी 36 बिरादरियों का पूरा मान सम्मान बढाया है। किसानो केा प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए मानदय देकर उपलब्ध करवाए जा रहे हंै। आज पूरे हलके में नई सडकों कर जाल बिछाया है। जनता को शाहाबाद व कुरूक्षेत्र जाने में काफी सहूलियत मिली है। इस अवसर पर सूरत सिंह, कश्मीर सिंह, मलखान सिंह, रामसिंह, सलपानी खुर्द के सरपंच हरमन प्रीत सिंह, मुखतियार सिंह, सरपंच देवेंद्र संधू गोगपुर, सोनी राम,बूटा सिंह, जगदीश तथा रामप्रकाश सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India