Breaking News
Home / Social / शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को समर्पित रक्तदान शिविर में युवाओं का रहा उत्साह

शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को समर्पित रक्तदान शिविर में युवाओं का रहा उत्साह

कुरुक्षेत्र। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ अशोक कुमार वर्मा द्वारा अनाज मंडी पिपली में 217वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस उपाधीक्षक शीतल सिंह धारीवाल और पूर्व प्रधान अनाज मंडी पिपली राजीव गोयल मुख्यातिथि के रूप में पधारे जबकि समाजसेवी एवं प्रोफेसर डॉ राम रतन शर्मा ने शिविर की अध्यक्षता की। धर्मशाला के प्रधान बनारसी दास अति विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। शीतल सिंह धारीवाल ने कहा कि शहीदों के कारण ही आज हम स्वतंत्र हैं. राजीव गोयल ने कहा कि उनकी याद में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर लगाना बहुत ही सराहनीय कार्य है. प्रोफेसर डॉ. राम रतन शर्मा ने कहा कि शहीदों ने अपना खून देश की आज़ादी के लिए बहाया जबकि आज का युवा भी देश के जरूरतमंदों के लिए आप खून देकर उनकी जान बचा रहा है. दोनों ही वंदनीय हैं. उन्होंने डॉ. अशोक कुमार वर्मा और उनके साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. डॉ विनोद तंवर की अध्यक्षता में नरेश सैनी, गुरजिंदर कौर, सीमा आदि ने रक्त संग्रह किया। डॉ भारतेन्दु हरीश ने मंच का संचालन किया जबकि शिविर के सफल संचालन में डॉ. अरुण धीमान, कमल सैनी और सौरव धीमान ने योगदान दिया। इस अवसर पर अनाज मंडी के महानुभाव यशपाल सैनी, सतबीर नैन, विनित भाटिया, तनुज कंसल, रणधीर सैनी आदि उपस्थित रहे. शिविर में 57 से अधिक इन रक्तदाताओं ने अपने रक्तदान के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की- सुभाष चंद, नवीन वर्मा, साहिल वर्मा, दीपक, हरजीत, महेंद्र सिंह, तरन पाल सिंह, अंग्रेज सिंह, डॉ. अरुण कुमार धीमान, राकेश, अमरीक सिंह, बलविंद्र सिंह, राजपाल पांचाल, देवेंद्र पाल, सुरेश कुमार, सतबीर सिंह, निशांत गर्ग, नवीन, शैलेन्द्र अग्रवाल, परमजीत चहल, गुरुमुख सिंह, कृष्ण लाल, प्रवीण कुमार, बलबीर सिंह, अधिवक्ता बलिंद्र पाल सैनी 28वीं बार, विनीत, तनुज कुमार, सतीश कुमार, सतिंद्र कुमार, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, साबति सिंह, संदीप, रमणीक, सोमपाल राणा, प्रेम चंद, अनिल कुमार, रोहि सैनी, गौरव, विपिन कुमार, संजय कुमार, अजय गुप्ता, बलजीत सिंह, पलविंद्र सिंह, अंचलेश कौशल, मनोज कुमार, मनोज कुमार, विशु, ऋषि पाल, नरेंद्र कुमार, दीपक, सुभाष, राजेश शर्मा, रजत आदि. शिविर संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा की और से सभी अतिथियों को स्मृति चीन और रक्तदाताओं को शहीदों की फोटो लगे मैडल से सम्मानित किया गया.

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *