कैथल, 7 सितम्बर: हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के बौद्घिक एवं शैक्षणिक स्तर को जांचने तथा शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए 6 और 7 सितम्बर को सक्षम घोषणा 2.0 चरण एक की परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों के 119 खंडों में आयोजित की गई। इस परीक्षा में जिला कैथल के सभी 6 शिक्षा खंडों के कक्षा 3 से 8 के 240 स्कूलों को शामिल किया गया। इनमें कक्षा 3 से 5 के कुल 12 हजार 250 विद्यार्थियों तथा कक्षा 6 से कक्षा 8 के कुल 16 हजार 217 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिला प्रशासन द्वारा लिखित परीक्षा को पारदर्शी एवं नकल रहित सम्पन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला में सक्षम के तहत दोनों दिनों आयोजित की गई लिखित परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग के स्टाफ व अन्य विभागों से कुल 720 फील्ड इन्वैस्टिगेटर्स की डियूटी लगाई गई थी तथा परीक्षा को नकल रहित सम्पन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों के 66 उपमंडल अधिकारी एवं कार्यकारी अभियंताओं को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। सक्षम घोषणा हेतू 6 सितम्बर को कक्षा 3 से 8 के गणित और हिन्दी विषय की लिखित परीक्षा ली गई तथा 7 सितम्बर को कक्षा 3 से कक्षा 5 की ईवीएस और कक्षा 6 से 8 के सामाजिक एवं विज्ञान विषय की परीक्षाएं ली गई।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि सक्षम घोषणा प्रथम चरण की परीक्षा जिला में पूरी तरह से नकल रहित एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के आयोजन के लिए विद्यालय और कक्षा अध्यापकों से अलग कला अध्यापक, पीटीआई, वोकेशनल टीचर एवं अन्य विभागों फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स लगाए गए थे।
Post Now India Post Now India