Breaking News
Home / Uncategorized / शिक्षा विभाग ने नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए मांगे आवेदन

शिक्षा विभाग ने नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए मांगे आवेदन

कुरुक्षेत्र 19 मार्च जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने कहा कि वर्ष 2019-20 के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा नियम 2003 के अंतर्गत नियम 134ए के तहत निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दूसरी कक्षा से दसवीं कक्षा व 12वीं कक्षाओं में ईडब्लयूएस तथा बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों के दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।
उन्होंने मंगलवार को देर सायं जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कक्षा दूसरी से 12वीं तक आवदेन फार्म जमा करवोन की अवधि 28 मार्च से 4 अप्रैल 2019 तक है। इसके लिए आवेदन फार्म सम्बन्धित खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाएं जाने है, कक्षा दूसरी से 12वीं दाखिला हेतू पात्र आवेदकर्ताओं की सूचि सम्बन्धित खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में 5 अप्रैल 2019 को घोषित की जाएगी, कक्षा दूसरी से 10वीं व कक्षा 12वीं में दाखिले हेतू मूल्यांकन परीखा का आयोजन 7 अप्रैल 2019 को खंड स्तर पर किया जाएगा, उपरोक्त मूल्यांकन परीखा का परिणाम कक्षा दूसरी से 10वीं व कक्षा 12वीं का 11 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पहली कांउसलिंग कक्षा दूसरी से 10वीं व 12वीं का दिनांक 12 अप्रैल 2019 को सम्बन्धित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में निकाला जाएगा व पहली काउंसलिंग में सफल छात्रों का दाखिला 15 अप्रैल से 19 अप्रैल 2019 तक सम्बन्धित विद्यालयों में होगा। दूसर काउंसलिंग कक्षा दूसरी से 10वीं व 12वी का 20 अप्रैल 2019 को सम्बन्धित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में निकाला जाएगा व दूसरी काउंसलिंग में सफल छात्रों का दाखिला 22 अप्रैल से 25 अप्रैल 2019 तक सम्बन्धित विद्यालयों में होगा। इसके अतिरिक्त यदि फिर भी विद्यालयों में सीटे रिक्त रह जाती है तो विद्यालय रिक्त सीटों की सूचि जिला स्तरीय कमेटी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र, कार्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र 26 अप्रैल 2019 तक जमा करवाएंगे। वार्षिक वर्ष 2019-20 में दाखिले सम्बंधी रिक्त सीटों की सूचना स्कूलवार, कक्षावार, सभी प्राईवेट विद्यालयों की वैबसाईट एवं नोटिस जिला शिक्षा अधिकारी के नोटिस बोर्ड पर 25 मार्च 2019 से उपलब्ध होगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *