Breaking News
Home / Social / शुभकर्मन चैरीटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रजवंत कौर को भी मिला सम्मान

शुभकर्मन चैरीटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रजवंत कौर को भी मिला सम्मान

कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था शुभकर्मन चैरीटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रजवंत कौर को समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की बदौलत आज प्रदेश के जेल एवं परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित 70वें गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि रजवंत कौर शहर की कई धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के साथ जुडक़र समाजसेवा के कार्यों में अपनी बढ़-चढक़र सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। शुभकर्मण चैरीटेबल ट्रस्ट की बतौर अध्यक्षा वे शहर में कई धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करवा चुकी हैं। उनके नेतृत्व में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जा चुका है। उन्हें जिला जेल प्रशासन द्वारा भी समाजसेवा के क्षेत्र में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किए जाने पर धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *