Breaking News
Home / Uncategorized / श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा 191वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा 191वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल। श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा खातापुर मोहल्ला थानेसर में 191वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान डॉ. दीपक शर्मा परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। संकीर्तन में शाहाबाद के गायक श्रवण राज ने खाटू श्याम जी के मधुर भजन सुनाए। गणेश वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में जिसको-जिसको सेठ बनाया, वो क्या रिश्तेदार हैं, मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे और तूने इतना दिया है मेरे सांवरे अब होता है गुजारा बड़े आराम से… इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। ट्रस्ट के प्रधान जयपाल शर्मा ने श्रद्धालुओं को श्याम गाथा में बताया कि कलयुग के देवता खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं। इनके बारे में विख्यात है कि आज भी वे माता को दिए वचन के अनुसार इस संसार में हारने वाले इंसान का साथ देते है। इनके दरबार में जो हार कर जाता है, जीतकर वापिस आता है। कथा के बीच-बीच में भक्तों ने तीन बाणधारी की जय व अहिल्यावती के लाल की जय इत्यादि पवित्र जयकारा लगाया। अगला ‌खाटू श्याम संकीर्तन 27 अप्रैल को होगा। श्याम जी की आरती में प्रधान जयपाल शर्मा, सचिव पवन कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, मोहिंद्रपाल गर्ग, शिवकुमार कौशिक, लक्ष्मीनारायण शर्मा, वाचस्पति शर्मा, शिवकुमार वैद्य, प्रद्युमन शर्मा, हिमांशु मल्होत्रा, देवेंद्र राठौड़, केवलकृष्ण गोयल, सुशील शर्मा, कमल अग्रवाल, मनीष, सतीश कसेरला, रविंद्र शर्मा, सुरेश सिंगला, मनोज गुप्ता, अजय परू‌थी, रमेश साहनी, संजय गर्ग, अंकित गर्ग, शैलेश गुप्ता, सतप्रकाश शर्मा, बीरेंद्र बिंदल, संजय शर्मा, सुखदेव शर्मा, दीपक शर्मा, हर्ष कौशिक और विजय अत्री सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *