कुरुक्षेत्र,5 मई। श्री खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा गीता धाम में 7वां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं अमृतमय भंडारा आयोजित किया गया। हजारों की संख्या में पहुंचे श्याम भक्तों ने श्री खाटू श्याम दरबार में हाजिरी लगाकर नमन किया। कार्यक्रम में श्री खाटू श्याम दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। मनमोहक श्रृंगार से अलंकृत इस दरबार में लगातार पुष्प एवं इत्रवर्षा होती रही। श्री गीता धाम संचालिका मां सुदर्शन देवी के पावन सान्निध्य में समाजसेवी खुशबीर शर्मा ने बतौर यजमान पूजन किया, व्यवसायी ओमप्रकाश अग्रवाल परिवार ने श्याम पूजन में भाग लेकर ज्योति प्रचंड की । भक्तों ने मिलजुल कर दरबार सजाया है…., मेरा बाबा बड़ा दिलदार है…., सांवरे का जादू चल गया रे……,सच्ची है श्याम बाबा की कचहरी, न्याय भी सच्चा मिलता है………, बोलो खाटू प्रेमियों श्याम बाबा की जय…….. जो भी मुझे मिला है, तेरे दर से ही मिला है…….., अपने घर का टेलिफोन नम्बर दे दो श्याम, बातें करेगें जमके…….और चैन मेरा लूट गया बृज का सांवरिया…., इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके।
Home / Religious / श्री खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा गीता धाम में 7वां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं अमृतमय भंडारा आयोजित
Check Also
स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि
करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …
Post Now India Post Now India