कुरुक्षेत्र, 5 मई: वात्सल्य वाटिका में रविवार को 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। ब्रह्म कॉलोनी में 5 मई 2005 को 5 बच्चों से शुरू की गई वाटिका में इस वर्ष लगभग 200 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। विशेष अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्थापना दिवस पर उद्योगपति एवं समाजसेवी योगेश गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत अधिकारी डा. सुभाष गुप्ता ने की व फिनिक्स क्लब के प्रधान अश्वनी अरोड़ा विशिष्ट अतिथि रहे । दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। जिस प्रकार हमारे समाज सुधारक एवं संतो ने देश में कुरीतियां दूर करके समाज में प्रकाश किया था, उसी प्रकार की शिक्षाएं संस्था द्वारा वात्सल्य वाटिका में दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बच्चों को शिक्षा, कला, कम्पयूटर, जूडो-कराटे इत्यादि क्षेत्र में सक्षम किया जा रहा है, वह सराहनीय है। वात्सल्य वाटिका संचालक स्वामी हरिओम परिव्राजक ने वाटिका की गतिविधियों से अवगत करवाते हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया । सभी अतिथियों ने वात्सल्य वाटिका को अपनी ओर से सहयोग राशि प्रदान की । इस अवसर पर विदयार्थियों को वर्दियां एवं स्टेंशनरी बांटी गई । मंच का संचालन ज्योति मेंहदीरत्ता ने किया ।
Post Now India Post Now India