कुरुक्षेत्र, 5 मई: श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मथाना की संचालिका माता संतोषी देवी ने कहा कि मनुष्य को आध्यात्म से जुड़ कर समाजसेवा करनी चाहिए। इससे लोक व परलोक की खुशियां मिलती हैं। वे मंदिर परिसर में पंडित मेघराज शर्मा की गोल्डन जुबली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वें अपने बुजुर्गों के मार्गदर्शन में कार्य करें। यदि वे उनकी आज्ञा का पालन करते हुए जीवन यापन करेंगे, तो निश्चित तौर पर उनका भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने कहा कि स्त्री-पुरुष गृहस्थ जीवन की गाड़ी के 2 पहिए होते हैं, जिन्हें संतुलन बना कर चलना चाहिए। यदि उनमें संतुलन नहीं होगा, तो दाम्पत्य जीवन में सुख की कामना नहीं की जा सकेगी। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाही की प्रिंसीपल मधु चौहान ने उनके उज्जवल एवं स्वस्थ जीवन यापन की प्रार्थना की। इस अवसर पर विशाल भंडारा भी दिया गया |
Check Also
स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि
करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …
Post Now India Post Now India