Breaking News
Home / Events / श्री राधे श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा गांव बलाही में दसवां खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित

श्री राधे श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा गांव बलाही में दसवां खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित

कुरुक्षेत्र, 24 मार्च: संकीर्तन में भजनों के साथ श्याम भक्ति में डूब कर भक्तों ने श्री श्याम जी का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मौका था कि गांव बलाही में श्री राधे श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा करवाया गए 10वें श्री श्याम कीर्तन एवं भंडारे का। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से भक्तों ने न सिर्फ श्री श्याम की महिमा का गुणगान किया, बल्कि माता-पिता की सेवा का भी संदेश दिया। यह कार्यक्रम समस्त कपिल परिवार द्वारा किया गया, जिसमें सभी ने खाटू श्याम जी का पूजन किया। पिहोवा से आए गायक भूषण शर्मा ने मुझे तू सेठ बनादे मेरे भी भाग जगादे, बिहारी तेरी यारी पे बलिहारी बलिहारी.. दिल में तू श्याम नाम की ज्योति जला के देख, काला काला कहे गुजरी.., श्याम हमारे घर आइए.. जैसे अपने शानदार मधुर भजनों से श्याम कीर्तन में माहौल को मस्त बना दिया, जिसमें श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। वहीं संस्था के सदस्य राजपाल बरगट ने माता पिता की सेवा को प्रेरित करने वाला भजन, उसको मेरी सेवा का अधिकार है करता जो अपनी मां से प्यार है, यह भजन गाकर माहौल को भावुक कर दिया। ट्रस्ट के प्रधान सुभाष मौद्गिल और सचिव राजकुमार शांडिल्य ने बताया कि श्री राधे श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा खाटू श्याम और श्रीबालाजी का संकीर्तन बिल्कुल निशुल्क किया जाता है। इस अवसर पर महावीर मौद्गिल, राजपाल शर्मा, वेद प्रकाश, जयप्रकाश, कृष्ण कुमार, सुरेश कुमार, नितेश शर्मा, अमित कुमार, तिलकराज, रोशन शर्मा, रमेश सिंगला, देवीशरण, मनीष, आशुतोष, सोमनाथ, वैभव, संतोष, सावित्री, नीलम, सीमा, रेनू बाला, सुमन, नूतन सहित महिलाएं व श्रद्धालु मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन

कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *