कुरुक्षेत्र 20 जनवरी () जरूरत के वक्त किया गया सहयोग ही सच्ची समाज सेवा है। इसी भावना को लेकर महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को सर्दी के मौसम को देखते हुए जूते तथा जर्सियां वितरित की गई। इस मौके पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान चन्द्रभान गुप्ता ने कहाकि अगर हम समय पर जरूरतमंद विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं तो उनके चेहरों पर तो मुस्कराहट आती ही है। साथ ही देश के भविष्य को भी ताकत मिलती है।
Post Now India Post Now India