करनाल 18 फरवरी, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को राज्य स्तरीय संत रविदास जयंती के कार्यक्रम का आयोजन कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यतिथि पहुंचेंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय संत रविदास जयंती का कार्यक्रम 19 फरवरी को करीब 1 बजे होना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एस.डी.एम. करनाल नरेन्द्र पाल मलिक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होने कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज के सभागार में कार्यों का जायजा लिया और सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
Post Now India Post Now India