Breaking News
Home / Karnal / सफाई के लिए शहर को बांटे सभी 4 जोन के अंतर्गत पडऩे वाले पार्कों की होगी मेन्टेनेन्स, निजी एजेंसी को एक साल का दिया गया ठेका – निगमायुक्त निशांत कुमार यादव

सफाई के लिए शहर को बांटे सभी 4 जोन के अंतर्गत पडऩे वाले पार्कों की होगी मेन्टेनेन्स, निजी एजेंसी को एक साल का दिया गया ठेका – निगमायुक्त निशांत कुमार यादव

करनाल 10 दिसम्बर  नगर निगम द्वारा शहर की सफाई के लिए बनाई गए 4 जोन के अंतर्गत आने वाले सभी पार्कों की मेन्टेनेन्स को लेकर अब कोई रूकावट नहीं। नगर निगम द्वारा इस कार्य के लिए जो टेंडर लगाया गया था, वह मंगलवार को खोला जा चुका है। पानीपत की खालसा नाम से एजेंसी को एक साल का ठेका देकर पार्कों की मेन्टेनेन्स की जिम्मेदारी दी गई है।

निगम आयुक्त निशांत कुमार यादव ने इस सम्बंध में बताया कि उक्त एजेंसी, पार्कों में घास की कटाई, पौधों की छंटाई, हैज यानि बाड़ की प्रुनिंग कर उसे सलीके से बनाए रखने के अतिरिक्त छोटी-मोटी रिपेयर का काम भी करेंगे। पौधो की छंटाई-कटाई से निकले ग्रीन वेस्ट को शेखपुरा स्थित सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में पहुचाने की जिम्मेदारी भी एजेंसी की रहेगी।

 

आयुक्त ने बताया कि सम्बंधित एजेंसी को बुधवार को वर्क अलॉट होगा और अगले सप्ताह से एजेंसी अपना काम करेगी। उन्होंने नागरिकों से भी कहा है कि पार्क शहर का सौंदर्यकरण बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के घूमने-फिरने के लिए एक माकूल जगह है।

About Pankaj Arora

Check Also

मुख्यमंत्री गणंत्रत दिवस के दिन लाल डोरा मुक्त गांव सिरसी में ग्रामीणों को टाइटल डीड वितरित करेंगे, उप मुख्य मंत्री दुष्यंत चौटाला भी कार्यक्रम मेंं  रहेगें मौजूद

करनाल 22 जनवरी। आगामी 26 जनवरी को गणंत्रत दिवस के दिन लाल डोरा मुक्त हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *