कुरुक्षेत्र 9 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से स्थानीय कोर्ट परिसर में राष्ट्रीयलोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश संत प्रकाश ने की। इस लोक अदालत में 4579 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
शनिवार को स्थानीय कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारें में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हितेष गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित मामलों का निपटारा करने के लिए एडीजे लाल चंद, एडीजे राकेश सिंह, न्यायाधीश जोगिन्द्र सिंह, न्यायधीश जितेन्द्र सिंह, न्यायाधीश चेतस गुप्ता, न्यायाधीश अभिमन्यु राजपूत, विशेष पर्यावरण अदालत के प्रीसाईडिंग आफिसर अनिल कौशिक, शाहबाद अदालत के न्यायाधीश रवि, पिहोवा अदालत के न्यायाधीश अमितेन्द्रा सिंह की अध्यक्षता में अदालतों का गठन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 4579 मामलों का निपटारा किया गया और पर्यावरण कोर्ट में 59 मामलों का निपटारा किया गया।
सीजेएम ने बताया कि बैंक रिकवरी में प्रीलिटीकेशन 10 मामलों में 37 लाख 75 हजार 500 रुपए की सेटलमेंट, लम्बित मामलों में 213 मामलों का निपटारा कर 10 लाख 42हजार 700 रुपए की सेटलमेंट की गई। क्रिमिनल कम्पाउंडऐबल के 24 मामलों का निपटारा कर 2लाख 77 हजार 74 रुपए की सेटलमेंट, एमएसीटी के 45 मामलों में 4 करोड़ 49 लाख 55 हजार रुपए की सेटलमेंट, अन्य सिविल के 10 मामलें तथा 4287 अन्य मामलों का निपटारा करते हुए 3लाख 67 हजार 300 रुपए की सेटलमेंट के आदेश पारित किए गए।
Post Now India Post Now India
