करनाल, 20 जुलाई। तालाब व अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण हरियाणा के सदस्य तेजेंद्र सिंह तेजी ने कहा कि समाजहित के कार्य में सामाजिक संस्थाएं सहयोग कर रही है। सामाजिक संस्थाओं के बिना समाज भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं एक तरफ जहां लोगों को जागरूक करने का काम करती हैं, वहीं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा भी लेती हैं। तालाब व अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण हरियाणा के सदस्य तेजेंद्र सिंह तेजी तरावड़ी स्थित जय भारत युवा मंडल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जय भारत युवा मंडल भी हल्का नीलोखेड़ी में लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। जय भारत युवा मंडल द्वारा राहगीरी कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल बचाओ, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान व सम्मान समारोह समेत कई जागरूकता अभियान सराहनीय है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्त्ता रामसिंह चौधरी, जय भारत युवा मंडल के अध्यक्ष रोहित लामसर, उपाध्यक्ष संदीप कटारिया समेत कई लोग मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India