कैथल, 6 सितंबर: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 30 सडक़ों के निर्माण कार्य व विस्तारीकरण को मंजूरी दी है। यह सभी सड़कें करीब 92 किलोमीटर की है। इन सडक़ों के निर्माण कार्य के बाद जिले के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले की करीब 92.9 किलोमीटर लम्बी सड़कें, जिनका रख रखाव हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड किया जाता था, अब इन सड़कों के जीर्णोद्घार की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। इन सभी सड़कों के निर्माण से किसानों व आम जन को और अधिक सुविधा मिलेगी। यह सड़कें मंडियों से सीधा जोडऩे का कार्य करेंगी। इसलिए किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए, इन सड़कों के शीघ्र जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया गया है।
इस निर्णय के तहत गुहला विधानसभा क्षेत्र की अजीमगढ़ से समाना पंजाब बोर्ड तक, सीवन रोड से डेरा तारा सिंह, सौथा-कांगथली रोड से कैथल-चीका रोड वाया नहरी पटरी, ककहेड़ी से थेहनेवल सड़कें शामिल हैं। इसी प्रकार कैथल विधानसभा क्षेत्र की पिलनी से काकौत, डयोढख़ेड़ी से नरड़। कलायत विधानसभा क्षेत्र की तारागढ़ से खेड़ी सिंबलवाली, जाखौली से कोटड़ा, सौंगल से देवबन, किठाना से कमालपुर, कसान से किछाना, सेगा-हरसौला रोड से सेगा श्मशान घाट तक, बालू से तारागढ़, चौशाला से बात्ता, मटोर से सिमला, खेड़ी शेरू से सिसला चौक तथा बात्ता से कैलरम की सड़क शामिल हैं। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में पूंडरी डेरा से पूंडरी हाबड़ी रोड, कुरूक्षेत्र-ढांड मुख्य मार्ग से पबनावा, पाई से हजवाना, संगरौली से चुहड़माजरा, बीरबांगड़ा से दुराना, आहूं से संगरौली, सांच से हाबड़ी, करोड़ से फरीयाबाद, पूंडरी लिंक डे्रन से पूंडरी, सिरसल से हाबड़ी, भाणा गांव के स्टेडियम तक पहुंच मार्ग, खेड़ी मटरवा से संगरौली, रमाणा-रमाणी से करोड़ा तथा चुहड़माजरा से फरल तक की सड़कें शामिल हैं।
Post Now India Post Now India