Breaking News
Home / Events / सर्व समाज ने पुण्यतिथि पर महात्मा ज्योतिबा फू ले को याद किया

सर्व समाज ने पुण्यतिथि पर महात्मा ज्योतिबा फू ले को याद किया

रोहतक: महात्मा ज्योतिबा फू ले एक महान समाज सुधारक थे जिन्होने
पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिये समर्पित भावना से जीवन पर्यन्त संघर्ष
किया । उक्त विचार अखिल भारतीय जन अधिकार मंच के प्रधान महासचिव ललित
मोहन सैनी ने आज महात्मा ज्योतिबा फू ले कि जंयती के अवसर पर छोटूराम
पार्क में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त कियें । इससे पूर्व उपस्थित सर्व
समाज के लोगो ने महात्मा ज्योतिबा फू ले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर
उन्हें नमन किया । सैनी ने कहा कि महिलाओं के प्रति (चैन स्नेचिंग) बढ़ते
अपराध चिंता का विषय हैं, सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित
हुई हैं ।

कार्यकं्रम में अखिल भारतीय जन अधिकार मंच के प्रधान महासचिव ललित मोहन
सैनी ने कहा कि संत महात्मा किसी एक समाज के नहीं होते अपितु वे सभी
वर्गो के लिये पूजनीय होते हैं । उन्होने कहा कि आज हम सभी को महात्मा
ज्योतिबा फू ले के उच्च आदर्शों का अनुसरण करने की और उनके मूल मंत्र पर
चलने की जरूरत हैं । महात्मा ज्योतिबा फू ले ने सत्य शोधक समाज की
स्थापना की । विधवा विवाह की महात्मा ज्योतिबा फू ले ने जोरदार पैरवी की
थी, साथ ही वे शिक्षा जगत के पुरोधा थे । इस अवसर पर , नंद कपूर, रामजी
दास मिगलानी, रितुराज सैनी, दर्शन सुनेजा, जयभगवान, विजय कुमार, पं.
राजेश कुमार, सोमनाथ महता, कृष्णराव, गगन वधवा, जगदीश सैनी, सुरेश सैनी,
अनुराग परवाना, राहुल शर्मा, इत्यादि ने पुष्पाजर्लि अर्पित कर उन्हें
अपनी अपनी श्रद्वाजर्लि दी ।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *