Breaking News
Home / Uncategorized / गरीबो के मसीहा थे डा. भीमराव अंबेडकर: सचिन बुढऩपुर

गरीबो के मसीहा थे डा. भीमराव अंबेडकर: सचिन बुढऩपुर

करनाल, 10 अप्रैल। जिला परिषद सदस्य सचिन बुढऩपुर ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जी ने हमें शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सविधान की रचना की। हमें उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने दलितों व कमजोर वर्ग के लिए सविधान में विशेष दर्जा दिलवाकर दलितों, पिछड़ों और अनुसूचित वर्ग की भागेदारी को सुनिश्चित किया। जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस के युवा प्रदेश सचिव सचिन बुढऩपुर इंद्री के गांव चंद्राओ में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति स्थापना समारोह के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबा साहेब का 128 वां जन्मदिन मनाया। जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस के युवा प्रदेश सचिव सचिन बुढऩपुर का कार्यक्रम में पहुंचने पर महिलाओं एवं बुर्जूगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सचिन बुढऩपुर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर बाबू राम, अवतार, संजय, प्रवीण उचानी, सुनील परोचा, युनिस, सुमित बुढऩपुर, भूषण, राजबीर, पूर्ण, उदय, कमल, सोनू, प्रिंस, अंग्रेज समेत कई लोग मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *