करनाल, 11 अप्रैल: गांव बुढऩपुर खालसा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यतिथि के तौर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला परिषद के सदस्य सचिन बुढऩपुर ने शिरकत की। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक गौरव बुढऩपुर, राहुल जैनपुर, विनित बुढऩपुर ने मुख्यतिथि सचिन बुढऩपुर का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। मुख्यतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला परिषद के सदस्य सचिन बुढऩपुर ने रिबन काटकर टूर्नामेंट की शुरूआत की। इस अवसर पर गांव राजेपुर और गोजी खालसा की टीमो में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मुख्यतिथि ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खिलाडिय़ों को हार-जीत की परवाह नहीं करनी चाहिए, क्योंकि खेल ही एक ऐसा माध्यम है, जो भाईचारे की भावना को बढ़ता है। खेलों से ही खिलाडिय़ों का सर्वागीण विकास होता है। खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। खेलों के माध्यम से आज देश के खिलाड़ी विश्व-स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का युवा नशे में संलिप्त है। नशा करने वाले युवाओं को नशा छोडक़र खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। ताकि उनका मानसिक व शारीरिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि हर खिलाडी़ को लक्ष्य निर्धारित करके जीवन में आगे बढऩा चाहिए, ताकि वह अपना व अपने देश का नाम रोशन कर सके। इस अवसर पर वेदप्रकाश जोहड़ माजरा, अमित धानोखेड़ी, जसपाल बुढऩपुर, विनित बुढऩपुर, विनोद कलरी, कुलवंत राजेपुर, सुमित दादूपुर, सुनील, विशू, प्रिंस, कमल, कुलदीप, दीपक, ललित, सतीश, विक्की, सौरव, विकास, बंटी, सोनू सहित आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India