Breaking News
Home / Uncategorized / सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा सातवीं आर्थिक जनगणना की जा रही है

सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा सातवीं आर्थिक जनगणना की जा रही है

कैथल 23 अगस्त: सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा सातवीं आर्थिक जनगणना की जा रही है। जिला में इस कार्य का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय से किया। इस मौके पर उन्होंने जनगणना करने वाले गणकों को मंत्रालय द्वारा संचालित सर्वे एप शुरू करके दिया। इस एप के माध्यम से सभी गणक ऑनलाईन आर्थिक जनगणना के कार्य को संपन्न करेंगे। आर्थिक जनगणना के तहत भैगोलिक प्रसार, आर्थिक गतिविधियों के समूह, आर्थिक गतिविधियों में लगे व्यक्ति व प्रतिष्ठानों का ब्यौरा दर्ज किया जाएगा।

आर्थिक जनगणना के लिए सभी डाटा ऑनलाईन एकत्रित किया जाएगा, जिसमें गणकों को प्रशिक्षण देकर सभी जनगणना सोपानों के बारे में प्रशिक्षित किया गया है, ताकि यह कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। सभी गणक घर-घर जाकर सर्वेक्षण के माध्यम से डाटा एकत्रित करेंगे। गणकों द्वारा एकत्रित किए गए डाटा को बाद में पर्यवेक्षकों द्वारा सत्यापित किया जाएगा। इस कार्य के लिए टोल फ्री नंबर 1800-3000-3468 भी स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिकों की गणना से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा विभाग द्वारा वैबसाईट द्धह्लह्लश्च://द्वशह्यश्चद्ब.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/७ह्लद्धद्गष्शठ्ठशद्वद्बष्-ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य के माध्यम से गणना की पूर्ण जानकारी दी गई है।

बता दें कि इस कार्य के लिए उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अतिरिक्त उपायुक्त, सभी संबंधित उपमंडलाधीश, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला सांख्यिकी अधिकारी, नगर परिषद ईओ व नगर पालिका सचिव, डीआईओ, डीआईपीआरओ, औद्योगिक ईकाईओं के प्रतिनिधि, सीएससी के जिला प्रबंधक शामिल हैं। इस मौके पर उपमंडलाधीश गुहला शशि वंसुधरा, जिला सांख्यिकी अधिकारी विजेंद्र, योजना अधिकारी निसाफ राठी, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *