Breaking News
Home / Health / सिविल सर्जन करनाल डा. रमेश कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग पंचकूला मुख्यालय से मिली 9 नई एम्बुलैंस टाटा विंगर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सिविल सर्जन करनाल डा. रमेश कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग पंचकूला मुख्यालय से मिली 9 नई एम्बुलैंस टाटा विंगर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

करनाल 10 मार्च, रविवार 10 मार्च को सिविल सर्जन करनाल डा. रमेश कुमार की अध्यक्षता में जिला करनाल में गत 29 जनवरी 2019 को स्वास्थ्य विभाग पंचकूला मुख्यालय से मिली 9 नई एम्बुलैंस टाटा विंगर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यालय से मिली इन एम्बुलैंस गाडिय़ों को एम्रजैंसी सेवाओं व स्वास्थ्य सेवाओ के लिए रजिस्ट्रशन व पासिंग के उपरांत ही जनता को समर्पित किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण इस सेवा में विलंब हुआ है, लेकिन अब इन ऐम्बुलैंस की उपस्थिति से निश्चित ही स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि एक ऐम्बुलैंस माननीय कर्णदेव काम्बोज मंत्री महोदय हरियाणा सरकार द्वारा इन्द्री हल्के में सेवायें देने के लिए दी है। वह भी अब स्वास्थ्य विभाग में ऐम्बुलैंस सेवाएं देने के लिए काम करेगी।

उन्होंने बताया कि जिला करनाल के अन्दर पहले से ही 19 एम्बुलेंस कार्य कर रही है जिसमें से 9 ऐम्बुलैंस बहुत पुरानी हो चुकी है। कंडम होने के कगार पर है। इसलिए जिले में कुल 20 ऐम्बुलेंस सेवाएं देगी। इस मौके पर डा. राजेन्द्र कुमार, डा. सरोज, डा. नीलम वर्मा, डा. कुलबीर, डा राजेश गौरिया, डा. मंजु पाठक, डा. सिम्मी तथा फलीट मैनेजर गोपाल षर्मा व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। डा. सरोज उप-सिविल सर्जन रैफरल ट्रांसपोर्ट ने कहा कि जिलें में ऐमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कुल ऐम्बुलैंस 20 हो गई है। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं ओर भी बेहतर हो पाएगी।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *