Breaking News
Home / Uncategorized / सीएम विंडो की शिकायतों को अधिकारी और कर्मचारी गम्भीरता से ले: उपायुक्त

सीएम विंडो की शिकायतों को अधिकारी और कर्मचारी गम्भीरता से ले: उपायुक्त

कुरुक्षेत्र: उपायुक्त ने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों को अधिकारी और कर्मचारी गम्भीरता से ले तथा शिकायतों का समाधान समय रहते करे। मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो से सम्बन्धित लम्बित शिकायतों, सोशल मीडिया, हरपथ व अंतोदय की प्रगति को लेकर समीक्षा कर रहे थे। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने डीआरसीएस, डीएफएससी , एक्सईन एचएसएएमबी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, बिजली विभाग, तहसीलदार पिहोवा की एक-एक शिकायत सहित विभिन्न विभागों की सीएम विंडो शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो की शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने की एक आदत बना ले, ताकि सीएम विंडो पर शिकायत आते ही उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो से सम्बन्धित जिले में कुल अब तक 6806 शिकायते आई है, जिनमें से 6629 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है तथा 15 शिकायतों पर काम जारी है।

उन्होंने कहा कि हरपथ से सम्बन्धित शिकायतों के बारे में बोलते हुए कहा की सम्बन्धित शिकायतों पर फोकस करके शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने का प्रयास करे। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया की लम्बित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि हुडा, बिजली विभाग, बीडीपीओ शाहबाद व थानेसर, डीएफएससी, चुनाव तहसीलदार, जन स्वास्थ्य व सचिव नगर पालिका पिहोवा के अधिकारी सोशल मीडिया की लम्बित शिकायतों का भी शीघ्र समाधान करने का प्रयास करे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *