Breaking News
Home / Uncategorized / सुखदेव कांगड़ा और एडवोकेट राजेश सैनी को बनाया जिला कष्ट निवारण समिति का सदस्य

सुखदेव कांगड़ा और एडवोकेट राजेश सैनी को बनाया जिला कष्ट निवारण समिति का सदस्य

करनाल 27 जुलाई, हरियाणा सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखदेव कुमार कांगड़ा और एडवोकेट राजेश सैनी को करनाल जिला कष्ट निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र के निवास पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र ने कहा कि भाजपा मेहनती कार्यकर्ताओं की सेवा भावना को देखकर ही पद देती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए खूब मेहनत करनी चाहिए ताकि पार्टी में उन्हें और सम्मान मिल सके। सुखदेव कांगड़ा और एडवोकेट राजेश सैनी ने अपनी नियुक्ति पर स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे खरा उतरेंगे और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रख कर उनका निदान करवाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर चेयरमैन सैनी समाज नाथी राम, राम कुमार सैनी, प्रवीण व रविन्द्र वर्मा भी मौजूर रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *