Breaking News
Home / Uncategorized / रोटी बैंक असहाय परिवार, बजुर्ग या बेसहारा को भोजन उपलब्ध कराने को कृतसंकल्प है

रोटी बैंक असहाय परिवार, बजुर्ग या बेसहारा को भोजन उपलब्ध कराने को कृतसंकल्प है

कुरुक्षेत्र. रोटी बैंक द्वारा आज दोपहर को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में रोगी जन एवं जरूरतमंदों को भोजन परोसा गया. इस अवसर पर रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा, नरेश सैनी, प्रशांत शर्मा और नरेंद्र आहूजा ने सेवा की. रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के किसी सदस्य के जन्मदिन या अन्य किसी अवसर पर रोटी बैंक के साथ मिलकर भोजन वितरित कर सकता है. इतना ही नहीं यदि कुरुक्षेत्र में कोई ऐसा असहाय परिवार, बजुर्ग या कोई बेसहारा है तो रोटी बैंक शाखा ऐसे व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प हैं. यह जानकारी मोबाइल संख्या पर दी जा सकती है. उन्होंने बताया कि पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयास से संचालित रोटी बैंक शाखाओं का विस्तार हो रहा है. जिसे अंतर्गत हरियाणा के अन्य शहरों में भी पुलिस द्वारा रोटी बैंक शाखाएं खोल दी है.

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *